Advertisement

Search Result : "Shivpal Singh Yadav."

कोर्ट का पार्श्‍वनाथ को निर्देश, राठौर को 2 दिन में फ्लैट का कब्‍जा दें

कोर्ट का पार्श्‍वनाथ को निर्देश, राठौर को 2 दिन में फ्लैट का कब्‍जा दें

उच्‍चतम न्यायालय ने शुक्रवार को पार्श्‍वनाथ डेवलपर्स को निर्देश दिया कि वह सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राजवेन्द्र सिंह राठौर को दो दिन के भीतर गुडगांव परियोजना में फ्लैट का कब्जा सौंपे। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति अमिताव राय की पीठ ने कहा कि प्रतिवादी राठौर को दो दिन के भीतर फ्लैट का कब्जा दिया जाये। पीठ ने यह भी कहा कि राठौर को अब इस डिवलपर्स को कोई भी अतिरिक्त पैसे का भुगतान नहीं करना चाहिए।
अन्तर्कलह के बीच ताबड़तोड़ बैठकें कर मन टटोलेगी समाजवादी पार्टी

अन्तर्कलह के बीच ताबड़तोड़ बैठकें कर मन टटोलेगी समाजवादी पार्टी

समाजवादी परिवार में अन्तर्कलह के नित नए रंग सामने आने के बीच सपा नेतृत्व ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मन टटोलने और रुख भांपने के लिए एक के बाद एक कई महत्वपूर्ण बैठकें बुलाई हैं।
अखिलेश ने पत्र लिख मुलायम को बताया, तीन नवंबर से शुरू करेंगे विकास रथ यात्रा

अखिलेश ने पत्र लिख मुलायम को बताया, तीन नवंबर से शुरू करेंगे विकास रथ यात्रा

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार के मुखिया अखिलेश यादव ने आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भर में अपनी विकास रथ यात्रा तीन नवम्बर से शुरू करने की आज घोषणा की। अखिलेश ने एक पत्र लिखकर इस बात की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपने पिता मुलायम सिंह यादव को दी है।
शिवपाल का प्रहार, यूपी में चुनाव आते ही भाजपा को राम याद आएं

शिवपाल का प्रहार, यूपी में चुनाव आते ही भाजपा को राम याद आएं

अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी के प्रस्तावित म्यूजियम पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव आ गए हैं अब तो भाजपा को राम और अयोध्या याद आएंगे ही।
जबरन वसूली के मामले में आप विधायक गुलाब सिंह सूरत में गिरफ्तार

जबरन वसूली के मामले में आप विधायक गुलाब सिंह सूरत में गिरफ्तार

जबरन वसूली के एक मामले के सिलसिले में आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली के विधायक और गुजरात के पार्टी मामलों के प्रभारी गुलाब सिंह ने आज सूरत पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ मामले में अदालत से गैर जमानती वारंटी जारी था।
केंद्र की भाजपा सरकार से बेहतर हैं समाजवादी सरकार की योजनाएं: अखिलेश

केंद्र की भाजपा सरकार से बेहतर हैं समाजवादी सरकार की योजनाएं: अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर जनता को अच्छे दिनों के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की समाजवादी सरकार की योजनाएं केंद्र की योजनाओं से बेहतर हैं। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए भाजपा को अपनी केंद्र की सरकार और राज्य की सपा सरकार की योजनाओं की तुलना करने की चुनौती भी दे डाली।
वाराणसी: भगदड़ में 24 की मौत, केंद्र और राज्य ने किया मुआवजे का एलान

वाराणसी: भगदड़ में 24 की मौत, केंद्र और राज्य ने किया मुआवजे का एलान

उत्तर प्रदेश के चंदौली और वाराणसी जिले की सीमा पर स्थित बाबा जय गुरुदेव संस्थान के कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे श्रद्धालुओं में मची भगदड़ में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में अन्य लोग जख्मी हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया है।
कोहली की सलाह का अब ज्यादा इस्तेमाल कर रहा हूं : धोनी

कोहली की सलाह का अब ज्यादा इस्तेमाल कर रहा हूं : धोनी

भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज कहा कि उन्होंने टेस्ट कप्तान विराट कोहली की सलाह का मैदान पर अब ज्यादा इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कल से यहां शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज की पूर्व संध्या पर कहा, मैंने पहले ही कोहली का ज्यादा इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। अगर आप मैच में देखोगे तो आप देखोगे कि मैं मैदान पर उससे ज्यादा बातचीत करता हूं क्योंकि निश्चित रूप से दो व्यक्ति अलग-अलग तरह से ही सोचेंगे।
'अखिलेश ही नहीं होंगे सपा से मुख्‍यमंत्री उम्‍मीदवार'

'अखिलेश ही नहीं होंगे सपा से मुख्‍यमंत्री उम्‍मीदवार'

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को साफ कहा कि यूपी में उनकी पार्टी की तरफ से अगला मुख्‍यमंत्री कौन होगा, यह अभी निश्चित नहीं है। चुनाव जीतने के बाद उनकी पार्टी से मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह फैसला पार्टी का पार्लियामेंट बोर्ड करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री का फैसला संसदीय बोर्ड पर छोड़ दिया जाना चाहिए। मुलायम के इस बयान के बाद सपा की राजनीति सूबे में गरमा सकती है।
भाजपा राज: ठुमके लगा नोट बरसाने पर थानेदार लाइन अटैच,मंत्री पुत्र पर एक्‍शन नहीं

भाजपा राज: ठुमके लगा नोट बरसाने पर थानेदार लाइन अटैच,मंत्री पुत्र पर एक्‍शन नहीं

छत्‍तीसगढ़ के भाजपा शासन में मंत्री के बेटे ने नाच गाने का आयोजन किया। जिसमें मंत्री के बेटे ने नाच गान करने वाली लड़कियों के साथ खूब ठुमके लगाए और नोट बरसाए। क्षेत्र के थानेदार भी इस समारोह में शामिल हुए। उन्‍होंने भी नोट बरसाए और ठुमके लगाए। बाद मेंं मामलेे को तूल पकड़ता देख आनन-फानन में थानेदार को लाइन अटैच कर दिया गया। लेकिन मंत्री के बेटे पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई।
Advertisement
Advertisement
Advertisement