Advertisement

Search Result : "Sanjay rait takes dig on pm.modi"

नोटबंदी के आलोचक प्रशंसा करते अगर उन्हें वक्त मिल जाता : मोदी

नोटबंदी के आलोचक प्रशंसा करते अगर उन्हें वक्त मिल जाता : मोदी

नोटबंदी के मुद्दे पर पहले से तैयारी नहीं करनेे की सरकार की आलोचना करने वालों पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वास्तव में एेसे लोगों को इस बात की पीड़ा है कि उन्हें खुद किसी तरह की तैयारी का समय नहीं मिला। नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष की ओर से सरकार पर हमला तेज किये जाने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर इन लोगों को 72 घंटे का वक्त मिल जाता तो वे प्रशंसा करते।
मध्यप्रदेश के शख्स ने लोकसभा की दर्शकदीर्घा से कूदने का प्रयास किया

मध्यप्रदेश के शख्स ने लोकसभा की दर्शकदीर्घा से कूदने का प्रयास किया

लोकसभा में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब दर्शकदीर्घा में बैठे एक व्यक्ति ने सदन की कार्यवाही स्थगित होने के तुरंत बाद सदन में कूदने का प्रयास किया लेकिन सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ कर काबू में कर लिया। नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सुबह 11:20 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही 40 मिनट के लिए स्थगित की, उसी समय विपक्ष के एक सांसद ने दर्शकदीर्घा की ओर इशारा किया जहां सुरक्षा कर्मी एक व्यक्ति को पकड़े हुए थे।
नोटबंदी पर लालू का प्रहार, मोदी बताएं 15-15 लाख रुपए लोगों के खातों में कब आएंगे

नोटबंदी पर लालू का प्रहार, मोदी बताएं 15-15 लाख रुपए लोगों के खातों में कब आएंगे

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने नोटबंदी पर पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया है। उन्‍होंने साफ कहा है कि पीएम मोदी अपने वादे के मुताबिक क्‍या आगामी 35 दिनों में जनता की परेशानियों का अंत कर देंगे? नहीं तो बताएंं कि वह और कितने दिन जनता को तड़पाएंगे? लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी से सवाल भी किए हैं।
नोटबंदी से लोग 1.28 लाख करोड़ रूपए की राशि से हमेशा के लिए हाथ धो बैठे : ममता

नोटबंदी से लोग 1.28 लाख करोड़ रूपए की राशि से हमेशा के लिए हाथ धो बैठे : ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नोटबंदी पर अभी गुस्‍सा थमा नहीं है। शुक्रवार को उन्‍होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी नोटबंदी के मुद्दे पर झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 500 और 1000 रूपए के नोटों को अमान्य करार दिए जाने के कारण लोग 1.28 लाख करोड़ रूपए की राशि से हमेशा के लिए हाथ धो बैठे हैं।
भारत के खिलाफ लड़कर खुद अपना नुकसान कर रहा है पाकिस्तान : प्रधानमंत्री

भारत के खिलाफ लड़कर खुद अपना नुकसान कर रहा है पाकिस्तान : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि पाकिस्तान अभी तक सर्जिकल स्ट्राइक से उबर नहीं पाया है और भारत के खिलाफ लड़कर वह खुद अपना नुकसान कर रहा है। मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, पहले सैनिक ताकत होते हुए भी अपनी ताकत नहीं दिखा पाते थे लेकिन अब नियंत्रण रेखा के पार 250 किमी के क्षेत्र में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने हमारे बहादुर सैनिकों की ताकत देख ली है।
नोटबंदी:पीएम के सर्वे पर शत्रुघ्‍न का निशाना, कहा, मूर्खों की दुनिया से बाहर आएं

नोटबंदी:पीएम के सर्वे पर शत्रुघ्‍न का निशाना, कहा, मूर्खों की दुनिया से बाहर आएं

भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। नोटबंदी को लेकर किए गर सर्वे पर उन्‍होंने सवाल दागे हैं। शत्रुघ्न ने हालांकि अपने हमले में पीएम नरेंद्र मोदी का नाम नहीं लिया है। गुजरे जमाने के सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा कि मूर्खों की दुनिया में जीना बंद करें लोग, लोगों को हो रही तकलीफ को समझें।
कोई ऐसा देश नहीं जहां लोग अपना पैसा जमा करें पर निकाल नहीं सकते : मनमोहन

कोई ऐसा देश नहीं जहां लोग अपना पैसा जमा करें पर निकाल नहीं सकते : मनमोहन

नोटबंदी पर राज्‍यसभा में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। मनमोहन सिंह ने कहा कि बैंकिंग सिस्टम से लोगों का विश्वास कमजोर हुआ है। उन्‍होंने कहा कि जो लोग कहते हैं कि नोटबंदी लंबे समय में फायदा देगी उन्हें अपने बयान वापस लेना चाहिए क्योंकि उस लंबे समय में हम सब मर चुके होंगे। मनमोहन ने कहा कि नोटबंदी लागू करने में कुप्रंबधन देखने को मिला है। इससे देश की जीडीपी ग्रोथ 2 प्रतिशत तक कम होगी। मनमोहन सिंह जब बोल रहे थे तब पीएम मोदी का चेहरा थोड़ा लटका हुआ दिख रहा था।
नोटबंदी से मौतें हुईं और अब शादी भी टूट रही

नोटबंदी से मौतें हुईं और अब शादी भी टूट रही

नोटबंदी से अस्‍पतालों में कैश की कमी की वजह से देश के कुछ हिस्‍सों से मौतों की खबर सुनने को मिली लेकिन अब नोटबंदी की वजह से शादी भी टूट रही है। लड़के वाले समझ रहे हैं कि नोटबंदी का बहाना बनाकर लड़की वाले दहेज के सामान में कटौती कर लेंगे। नतीजन पहलेे से तय विवाह अब टूटने लगे हैं।
जेटली ने विपक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया, मनमोहन पर किया पलटवार

जेटली ने विपक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया, मनमोहन पर किया पलटवार

विपक्ष पर नोटबंदी के मुद्दे पर चर्चा से भागने के कारण गढ़ने का आरोप लगाते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इस कदम की आलोचना करने पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर चुटकी ली और कहा कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि वह इससे अप्रसन्न हैं क्योंकि अधिकांश कालाधन उनके शासनकाल में ही पैदा हुआ था। नोटबंदी से जीडीपी वृद्धि में 2 प्रतिशत गिरावट आने की सिंह की दलील को सिरे से खारिज करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि बड़े नोटों को अमान्य करने के कदम का मध्यम से दीर्घकालिक तौर पर अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा क्योंकि छाया अर्थव्यवस्था का धन मुख्यधारा में आ जायेगा।
जो पीएम मोदी का विरोध कर रहे, भक्‍तों की नजरों में वह राष्‍ट्रविरोधी : दिग्विजय

जो पीएम मोदी का विरोध कर रहे, भक्‍तों की नजरों में वह राष्‍ट्रविरोधी : दिग्विजय

देश में अचानक 500 और 1,000 रुपये के नोट बंद किये जाने के बाद फैली अव्यवस्था को लेकर नरेेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की मंडली और मोदी भक्त प्रधानमंत्री का विरोध करने वाले लोगों को राष्‍ट्रविरोधी करार देने पर तुले हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement