Advertisement

Search Result : "Rahul Gandhi. Amit shah"

बिहार में 13 लोगों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब के कहर की आशंका

बिहार में 13 लोगों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब के कहर की आशंका

बिहार में लागू शराबबंदी के बीच गोपालगंज जिले मे 13 लोगों की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका है कि इन सभी की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। एक गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति का इलाज जिला सदर अस्पताल में जारी है।
ऐतिहासिक भूल था विभाजन, एक दिन बनेगा अखंड भारतः आरएसएस

ऐतिहासिक भूल था विभाजन, एक दिन बनेगा अखंड भारतः आरएसएस

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का मानना है कि वर्ष 1947 में आजादी मिलने के साथ भारत का जो विभाजन हुआ वह एक ऐतिहासिक भूल था। संघ का मानना है कि आने वाले समय में बहुत जल्द ही अखंड भारत बनेगा।
मोदी-शाह लोगों को मूर्ख बनाने की कला में माहिर : दिग्‍गी

मोदी-शाह लोगों को मूर्ख बनाने की कला में माहिर : दिग्‍गी

कांग्रेस महासचिव दिग्वजिय सिंह ने नेहरू-गांधी परिवार की आलोचना करने पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है। अमित शाह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में अपने दौरे में काकोरी में कहा था, "हमें आज़ादी मिले 70 साल हो गए हैं, लेकिन देश में कोई विकास नहीं हुआ है क्योंकि 60 साल से एक ही पार्टी सत्ता में रही।" शाह के इसी बयान पर कांग्रेस नेता ने जवाब दिया है।
अमेरिका में हुए अपमान के विरोध में शाहरूख को लौट आना चाहिए था: शिवसेना

अमेरिका में हुए अपमान के विरोध में शाहरूख को लौट आना चाहिए था: शिवसेना

अमेरिकी हवाईअड्डे पर बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान को रोके जाने के मुद्दे पर शिवसेना ने कहा है कि अमेरिका में एक और अपमान होने के बाद शाहरूख को स्वाभिमानी रुख दिखाते हुए भारत लौट आना चाहिए था। उनका यह कदम अमेरिका के मुंह पर एक तमाचा होता। शिवसेना ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा हर बार होने के बावजूद यह सहिष्णु अभिनेता बार-बार अमेरिका जाते हैं।
अश्विन-साहा की भागीदारी मददगार होगी : राहुल

अश्विन-साहा की भागीदारी मददगार होगी : राहुल

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में अब तक अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने कहा कि रविचंद्रन अश्विन और रिद्धिमान साहा के बीच नाबाद शतकीय साझेदारी मैच के परिणाम के लिहाज से अहम साबित हो सकती है।
आरएसएस के खिलाफ टिप्पणी मामले में असम कोर्ट ने राहुल को भेजा समन

आरएसएस के खिलाफ टिप्पणी मामले में असम कोर्ट ने राहुल को भेजा समन

असम की एक अदालत ने आरएसएस के खिलाफ एक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आरोपी के तौर पर समन किया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष को संघ के खिलाफ टिप्पणी के एक मामले में आपराधिक मानहानि का सामना करना है।
विजय रुपानी होंगे गुजरात के नए मुख्‍यमंत्री, 7 को लेंगे श्‍ापथ

विजय रुपानी होंगे गुजरात के नए मुख्‍यमंत्री, 7 को लेंगे श्‍ापथ

गुजरात भाजपा अध्‍यक्ष विजय रुपानी अब गुजरात के नये मुख्‍यमंत्री होंगे। नितिन पटेल को उप मुख्‍यमंत्री बनाया गया है। मुख्‍यमंत्री के चयन पर बीते 2 दिनों से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तथा अन्‍य भाजपा नेताओं के बीच विचार विमर्श किया गया। जिसके बाद अहमदाबाद में पार्टी नेताओं से गहन बैठक करने के बाद रुपानी पर आम सहमति बनी। विजय रुपानी रविवार 7 अगस्‍त को महात्मा मंदिर में शपथ लेंगे। विजय रूपानी गुजरात के 25 वें सीएम होंगे।
कंधे की सर्जरी के बाद सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार

कंधे की सर्जरी के बाद सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की तबीयत में धीरेे-धीरे सुधार हो रहा है। दो दिनों पहले दिल्‍ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनके कंधे की सर्जरी हुई थी। अस्पताल के अध्यक्ष :बोर्ड आॅफ मैनेजमेंट: डाॅ. डी. एस. राणा की तरफ से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, डाॅ. अरूप बसु और उनकी टीम डिपार्टमेंट आॅफ पल्मोनोलाॅजी में उनका इलाज कर रही है।
शनिवार को पीएम माेदी 2 हजार लोगों से करेंगे सीधी मुलाकात

शनिवार को पीएम माेदी 2 हजार लोगों से करेंगे सीधी मुलाकात

मन की बात के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधी बात के जरिए जनता से जुड़ने जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को पीएम मोदी 2 हजार चुनिंदा लोगों के साथ दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्‍टेडियम में प्रत्‍यक्ष तौर पर सीधी बात करेंगे। आमंत्रित लोग पीएम मोदी से सीधे सवाल कर सकेंगे।
मोदी के मंत्री भाजपा सांसदों को ही नहीं दे रहे तवज्‍जो, जनता की क्‍या सुनेंगे?

मोदी के मंत्री भाजपा सांसदों को ही नहीं दे रहे तवज्‍जो, जनता की क्‍या सुनेंगे?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री अपनी पार्टी के सांसदों की समस्‍याओं पर गंभीरता से ध्‍यान नहीं दे रहे हैं। भाजपा नेताओं को इस तरह नजरअंदाज किए जाने के बाद आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आम जनता को अपनी समस्‍याओं के निवारण के लिए कितनी जेहमत करनी पड़ती होगी। मंत्रियों की ऐसी मनमानी की शिकायत पीएम मोदी के पास पहुंची तो उन्‍होंने तुरंत मंत्रियों को नसीहत दी है कि वो पार्टी सांसदों से बाकायदा डिनर पर मिले और उनकी समस्याओं का निपटारा करें।
Advertisement
Advertisement
Advertisement