Advertisement

Search Result : "Odisha Deputy Chief Minister P. Parida"

प्रधानमंत्री की जुबान क्या फिसली जनता का गुस्सा फूट पड़ा

प्रधानमंत्री की जुबान क्या फिसली जनता का गुस्सा फूट पड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तो यह बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के लिए प्रशंसा का जुमला था लेकिन उनकी जुबान क्या फिसली कि कुछ ही देर में टि्वटर पर #DespiteBeingAWoman टॉप ट्रेंड करने लगा। जनता ने भौंहें तानते हुए जी भर भड़ास निकाली। जनता ने याद दिलाया महिला के रूप में अगर दृड़ प्रधानमंत्री की ही बात है तो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नरेंद्र मोदी कैसे भूल गए। गौरतलब है कि ढाका विश्वविद्यालय में बोलते हुए मोदी ने कहा कि, 'हम हर बात का समाधान जानते हैं, लेकिन आतंकवाद का नहीं। मुझे खुशी है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने एक महिला होने के बावजूद आतंकवाद को 'कतई बर्दाश्त नहीं करने' का ऐलान किया है।'
केजरीवाल की कार्रवाई से गलत असर पड़ेगाः योगेंद्र

केजरीवाल की कार्रवाई से गलत असर पड़ेगाः योगेंद्र

दिल्ली में मुख्यमंत्री-उपराज्यपाल के बीच बढ़ते टकराव को अहम का मामला बताते हुए आप के निष्कासित नेता योगेंद्र यादव ने आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर वास्तविक मुद्दों से बेहद अपरिपक्व तरीके से निपटने के लिए निशाना साधा।
बांग्लादेश यात्राः तीस्ता के अलावा कई समझौतों को हरी झंडी मिलेगी

बांग्लादेश यात्राः तीस्ता के अलावा कई समझौतों को हरी झंडी मिलेगी

दो दिवसीय दौरे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्हें लेने के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना खुद पहुंचीं। एयरपोर्ट पर ही प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान तीस्ता जल बंटवारे को छो़ड़कर अन्य कई महत्वपूर्ण समझौतों को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है।
हाशिमपुरा कांड में पुलिस विद्रोह का डर दिखा कार्रवाई नहीं की: राय

हाशिमपुरा कांड में पुलिस विद्रोह का डर दिखा कार्रवाई नहीं की: राय

प्रख्यात लेखक और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी विभूति नारायण राय ने शनिवार को कहा कि 28 साल पहले मेरठ के हाशिमपुरा में हुए जनसंहार मामले में तत्कालीन सरकार ने पीएसी बल के विद्रोह के डर से समुचित कार्रवाई नहीं की थी और बाद में आई तथाकथित धर्मनिरपेक्ष सरकारों ने भी पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कोई गंभीर पहल करने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की।
‘...तो रेंगते हुए जाएंगे जंग’

‘...तो रेंगते हुए जाएंगे जंग’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच का तनाव शुक्रवार को और निचले स्तर पर पहुंचता दिखा जब केजरीवाल ने कहा कि अगर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का चौकीदार भी बुला ले तो नजीब जंग रेंगते हुए जाएंगे जबकि उनके मंत्रियों से मिलने का उनके पास वक्त नहीं है।
आतंक से मुकाबले में पूर्व आईबी प्रमुख विशेष दूत

आतंक से मुकाबले में पूर्व आईबी प्रमुख विशेष दूत

इस्लामी देशों में बढ़ते आतंकवाद से चिंतित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यालय में पूर्व खुफिया विभाग प्रमुख आसिफ इब्राहिम को महत्वपूर्ण पद सौंपा है। समझा जाता है कि इब्राहिम की पश्चिम एशियाई देशों एवं अन्य मुस्लिम देशों में अच्छी पकड़ है और पूर्ववर्ती सरकार में आईबी प्रमुख रहते हुए कई कट्टर आतंकवादियों को पकड़वाने में अहम भूमिका निभाई है।
मोदी के बांग्लादेश दौरे से क्रिकेट टीम का कार्यक्रम बदला

मोदी के बांग्लादेश दौरे से क्रिकेट टीम का कार्यक्रम बदला

भारतीय क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा एक दिन के लिए टल गया है। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश जा रहे हैं इसलिए भारतीय टीम अब 7 जून के बजाय 8 जून को बांग्लादेश पहुंचेगी। दरअसल भारतीय टीम को 7 जून को ही ढाका के लिए रवाना होना था लेकिन उसी दिन प्रधानमंत्री भी वहां पहुंच रहे हैं।
पर्यावरण प्रेम पर भारी अंग्रेजी जुमलों का प्रेम

पर्यावरण प्रेम पर भारी अंग्रेजी जुमलों का प्रेम

पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाने के अभियान की घोषणा की केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने, अब असल जंगल की फिक्र के बजाय शहर में जंगल उगाने पर देंगे ध्यान
केरल नहीं तो तमिलनाडु में बनेगा अडाणी का बंदरगाह: गडकरी

केरल नहीं तो तमिलनाडु में बनेगा अडाणी का बंदरगाह: गडकरी

केंद्रीय जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि केरल के विझिन्जम में 7,000 करोड़ रुपये की अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह परियोजना अडाणी समूह को आवंटित करने को लेकर राजनीतिक विवाद नहीं सुलझ पाता है, तो यह परियोजना तमिलनाडु को दे दी जाएगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement