Advertisement

Search Result : "New Govt. of Maharashtra"

महाराष्‍ट्र नगरीय चुनाव, मतभेद भुला शिवसेना-भाजपा का गठबंधन

महाराष्‍ट्र नगरीय चुनाव, मतभेद भुला शिवसेना-भाजपा का गठबंधन

महाराष्‍ट्र की सत्ता में साझेदार शिवसेना और भाजपा ने 212 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनावों के लिए गठबंधन का शुक्रवार को एलान किया। आपसी मतभेद भुलाकर नगरीय चुनावों में एक साथ विरोधी दलों का सामना करने की यह रणनीति महाराष्‍ट्र की राजनीति में काफी बदलावा ला सकती है।
श्रृंखला जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड

श्रृंखला जीतने के लिए भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड

प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के बीच भारतीय टीम निर्णायक पांचवें और अंतिम एकदिवसीय क्रिकेट मैच में कल जब विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व कौशल के अलावा फिनिशर की उनकी भूमिका की भी कड़ी परीक्षा होगी।
संविधान संशोधन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: प्रचंड

संविधान संशोधन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: प्रचंड

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने आज कहा कि नए संविधान में संशोधन नेपाली सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और मुद्दे के समाधान के लिए एक संघीय आयोग का जल्द गठन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी मधेसियों की मांगों को समाहित करने के लिए लचीला रूख बनाने की जरूरत है।
यह प्रवाह से भरी पारी नहीं थी : गुप्टिल

यह प्रवाह से भरी पारी नहीं थी : गुप्टिल

भारत के खिलाफ रांची में चौथे एकदिवसीय मैच में 72 रन की पारी खेलकर न्यूजीलैंड को 19 रन से जीत दिलाने वाले मार्टिन गुप्टिल ने कहा कि यह पारी प्रवाह से भरी नहीं थी क्योंकि हालात बल्लेबाजी के लिये कठिन थे। गुप्टिल की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 260 रन बनाये और फिर भारत को 48 . 4 ओवर में 241 रन पर आउट कर दिया।
न्यूजीलैंड ने जीता रांची का रण, श्रृंखला बराबर

न्यूजीलैंड ने जीता रांची का रण, श्रृंखला बराबर

मार्टिन गुप्टिल से मिली शानदार शुरूआत और टिम साउथी की अगुवाई में गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के अलावा भारत की विराट कोहली पर अत्याधिक निर्भरता की कमजोरी से न्यूजीलैंड ने आज रांची में चौथा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 19 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर कर ली।
बैठक में पांच करोड़ रूपये की मांग का विरोध किया था : मुख्यमंत्री

बैठक में पांच करोड़ रूपये की मांग का विरोध किया था : मुख्यमंत्री

ए दिल है मुश्किल के निर्माताओं और मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बीच मध्यस्थता को लेकर हमले झेल रहे महाराष्ट के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा है कि उन्होंने निर्माताओं की ओर से सेना कल्याण कोष में पांच करोड़ देने की पेशकश का विरोध किया था।
घरेलू मैदान पर श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेंगे धोनी

घरेलू मैदान पर श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेंगे धोनी

पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करके फार्म में लौटने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस लय को बरकरार रखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर कल रांची में होने वाले चौथे एक दिवसीय क्रिकेट मैच के जरिये श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेंगे। बल्लेबाज, विकेटकीपर और कैप्टन कूल धोनी मोहाली में पिछले वनडे में बल्लेबाजी क्रम में चौथे स्थान पर उतरे। विराट कोहली के साथ उनकी शतकीय साझेदारी ने भारत को सात विकेट से जीत और श्रृंखला में 2-1 से बढ़त दिलाई।
फरवरी-मार्च में हो सकता है यूपी और चार अन्य राज्यों में एकसाथ चुनाव

फरवरी-मार्च में हो सकता है यूपी और चार अन्य राज्यों में एकसाथ चुनाव

उत्तरप्रदेश जहां देश के सबसे बड़े सूबे की राजनीतिक तस्वीर बदलकर रख देने वाले चुनाव के लिए तैयार है, वहीं चार अन्य राज्यों में भी फरवरी-मार्च में लगभग एकसाथ चुनाव होने की संभावना है। अगले साल एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किए जाने के कुछ ही समय बाद ये चुनाव शुरू हो सकते हैं।
भाजपा का दलित प्रेम दिखावा, मोदी सरकार में बढ़े अत्याचार के मामले: पी एल पूनिया

भाजपा का दलित प्रेम दिखावा, मोदी सरकार में बढ़े अत्याचार के मामले: पी एल पूनिया

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी एल पूनिया ने मोदी सरकार में दलितों पर अत्याचार के मामले बढ़ने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि भाजपा का दलित प्रेम सिर्फ दिखावा है क्योंकि यह पार्टी दलित समुदाय से जुड़े असली मुद्दों पर आंख मूंद लेती है।
मप्र: निवेशक सम्मेलन में चीन के नुमाइंदों को बुलाने पर शिवराज ने दी सफाई

मप्र: निवेशक सम्मेलन में चीन के नुमाइंदों को बुलाने पर शिवराज ने दी सफाई

मध्य प्रदेश सरकार के वैश्विक निवेशक सम्मेलन में चीन के नुमाइंदों को न्योता दिये जाने पर रुख स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सफाई दी और कहा कि इस कार्यक्रम में किसी चीनी कंपनी ने पूंजी निवेश का कोई प्रस्ताव नहीं दिया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement