मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खंडवा जिले का हनुवंतिया टापू सिंगापुर के सेंटोसा जल-पर्यटन केंद्र जैसा है और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने अपने ऊपर लगे घोटाले के आरोप को खारिज करते हुए कहा है कि जिन्होंने भी इस तरह की खबर प्लांट की है वो जूते खाएंगे। रिजिजू ने कहा कि विकास को घोटाला कहना हास्यास्पद है। अरुणाचल प्रदेश में एक बड़े हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लिए बनने वाले 2 बांध में 450 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप रिजिजू पर लगा है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ऐलान किया कि उनकी सरकार प्रदेश की धरती में जन्म होने वाले हरेक उस व्यक्ति को जमीन का टुकड़ा देगी, जिनके पास रहने के लिए मकान नहीं है।
हिमाचल प्रदेश के एक छोटे शहर से बॉलीवुड में अभिनेत्री बनने वाली कंगना रानौत ने कहा है कि शुरुआत में उन्हें बॉलीवुड में बहुत मुश्किल हुयी क्योंकि लोग उन्हें कपड़े पहनने के ढंग और अंग्रेजी नहीं बोलने के कारण शर्मिन्दा करते थे।
लोकसभा में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब दर्शकदीर्घा में बैठे एक व्यक्ति ने सदन की कार्यवाही स्थगित होने के तुरंत बाद सदन में कूदने का प्रयास किया लेकिन सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ कर काबू में कर लिया। नोटबंदी के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सुबह 11:20 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही 40 मिनट के लिए स्थगित की, उसी समय विपक्ष के एक सांसद ने दर्शकदीर्घा की ओर इशारा किया जहां सुरक्षा कर्मी एक व्यक्ति को पकड़े हुए थे।
आंध्रप्रदेश सरकार आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों को नकदीरहित लेनदेन करने में सक्षम बनाने के लिए सभी को मुफ्त में मोबाइल फोन देगी। वर्तमान नकदी संकट को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और मध्य प्रदेश में हर दूसरा बच्चा किसी न किसी रूप से यौन शोषण से पीड़ित रहा है। यह बात प्लान इंडिया नाम के एक एनजीओ द्वारा राज्यों पर तैयार की गई एक रिपोर्ट में सामने आई है।
केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपये के नोटों का चलन बंद किए जाने का असर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही राजनीतिक पार्टियों की तैयारियों पर भी पड़ सकता है। हालांकि सभी पार्टियां केंद्र सरकार के इस कदम से खुद पर पड़ने वाले असर के मुद्दे पर खामोश हैं, लेकिन चुनावों के लिए पार्टियों द्वारा चंदा एकत्र किए जाने के अब तक के तौर-तरीकों से यह सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि बड़े नोटों का चलन बंद हो जाने से उन पर क्या असर पड़ेगा।
देश में सोने की मांग चालू साल की तीसरी तिमाही में 28 प्रतिशत घटकर 194.8 टन रह गई है। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की स्वर्ण मांग का रुख-2016 की तीसरी तिमाही रिपोर्ट के अनुसार सोने के ऊंचे दाम, ग्रामीण आय में विशेष सुधार न होने तथा नियामकीय बदलावों की वजह से देश में सोने की मांग घटी है।
उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में शिरकत करने लखनऊ आए राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने आए हैं और भाजपा को यहां से भगा देंगे।