भारतीय हाकी टीम के कप्तान पीआर श्रीजेश ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगता है कि जूनियर और सीनियर खिलाडि़यों के बीच राष्ट्रीय टीम में जगह के लिये स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है।
अमेरिका में दक्षिण एशियाई मामलों के एक शीर्ष परमाणु विशेषज्ञ ने दावा किया है कि अगर भारत को यह आशंका हुई कि पाकिस्तान उस पर परमाणु हथियार से आक्रमण कर सकता है तो वह परमाणु का पहले इस्तेमाल नहीं करने की अपनी नीति को संभवत: त्याग सकता है और पाकिस्तान के खिलाफ उसके हमले से पहले ही हमला कर सकता है।
भारत और आस्ट्रेलिया की चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच सोमवार को फिर तनातनी देखने को मिली जब तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और युवा सलामी बल्लेबाज मैट रेनशा के बीच यहां तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन तीखी बहस हुई।
चेतेश्वर पुजारा ने दोहरे शतक के दौरान क्रीज पर रिकार्ड समय बिताया जबकि रिद्धिमान साहा ने भी जुझारू शतक जड़ा जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन 152 रन की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरी पारी में 23 रन तक ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट चटकाकर मैच में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली।
ऑस्ट्रेलिय के प्रख्यात अर्थशास्त्री हेन्ज डी कुर्ज ने कहा है कि भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिये नोटबंदी अधिक मजबूत कदम नहीं है। उन्होंने इस कदम को पत्थर को अंडे से मारने का प्रयास करार दिया।