Advertisement

Search Result : "India Logs 2.61 Lakhs"

सरकार बनने का मजा तो किसी और ने लिया, मैं तो सजा भुगत रही हूं : उमा भारती

सरकार बनने का मजा तो किसी और ने लिया, मैं तो सजा भुगत रही हूं : उमा भारती

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने वर्तमान में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऊपर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोला है। उनहोंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सूबे में सरकार बनने का मजा तो किसी और ने लिया, मैं तो सिर्फ सजा भुगत रही हूंं। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्‍टाचार के बाद प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्‍ता सौंपी लेकिन सरकार बनने का मजा किसी और मिला। वह तो सिर्फ सजा पा रही हैं।
ऑटोमेशन से भारत में 69 प्रतिशत रोजगार को खतरा : विश्वबैंक

ऑटोमेशन से भारत में 69 प्रतिशत रोजगार को खतरा : विश्वबैंक

स्वचालन :आॅटोमेशन: के बढ़ते उपयोग से बड़े पैमाने पर रोजगार जा सकते हैं। विश्वबैंक की एक शोध रिपोर्ट के अनुसार इससे भारत में 69 प्रतिशत और चीन में 77 प्रतिशत रोजगार को खतरा है। इसमें कहा गया है कि विकासशील देशों में प्रौद्योगिकी परंपरागत आर्थिक रास्ते के प्रतिरूप को बुनियादी रूप से बाधित कर सकती हैं।
'हर बार हमने शुरू की जंग, भारत से कभी कोई खतरा नहीं'

'हर बार हमने शुरू की जंग, भारत से कभी कोई खतरा नहीं'

भारत-पाक के बीच तनाव के माहौल में इन दिनों पाकिस्तानी वायुसेना के पूर्व प्रमुख एयर मार्शल असगर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रहा है। 2011 के एक इंटरव्यू में खान ने पाकिस्तान के डिफेंस प्रमुखों को भ्रष्ट बताते हुए कहा था कि पाकिस्तान की भारत नीति हमेशा से गलत रही है, जबकि पाक को भारत की ओर से कभी खतरा नहीं रहा है। असगर ने कहा था कि पाकिस्तानी हुकूमत और डिफेंस के लोग अपने फायदे के लिए भारत के खिलाफ युद्ध की भावनाएं भड़काते रहते हैं, जबकि असलियत में पाक को भारत से कभी कोई खतरा नहीं रहा।
ओम पुरी ने सेना पर बयान के बाद माफी मांगी, बोले मेरा कोर्ट मार्शल होना चाहिए

ओम पुरी ने सेना पर बयान के बाद माफी मांगी, बोले मेरा कोर्ट मार्शल होना चाहिए

बॉलीवुड फिल्मों के चरित्र अभिनेता ओम पुरी ने शहीद सैनिक पर दिए गए अपने बयान पर माफी मांग ली है। ओम पुरी ने शहीद सैनिक के परिवार, सेना और देश से माफी मांगते हुए कहा है कि वह सजा के हकदार हैं। साथ ही, ओम पुरी ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि सेना उनका कोर्ट मार्शल करे। उन्हें जो भी सजा दी जाएगी वह उसे झेलने के लिए तैयार हैं।
जानिए, क्‍यों सेना नहीं कर रही है सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो रिलीज

जानिए, क्‍यों सेना नहीं कर रही है सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो रिलीज

पाकिस्तान पर हमले के बाद भारत तनाव को कम करने की हर संभव कूटनीतिक प्रयास रहा है। लेकिन पाकिस्तान भारत को उकसाने का कोई भी अवसर गंवाना नहीं चाहता। सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी उपग्रह में भारतीय कार्रवाई के सबूत भी दर्ज हो गए हैं। अमेरिकी एनएसए का भारत के एनएसए अजीत डोभाल को ऑपरेशन के बाद तुरन्त फोन करना अपने आप में पर्याप्त सबूत है कि भारत की तरफ से सर्जिकल स्ट्राइक की गई है।
पाक की साजिशों को 1961 में पहले ही भांप लिए थे दीनदयाल उपाध्‍याय

पाक की साजिशों को 1961 में पहले ही भांप लिए थे दीनदयाल उपाध्‍याय

भाजपा की विचारधारा पर अमिट छाप छोड़ने वाले अमर विचारक दीनदयाल उपाध्याय ने 1961 में ही पाकिस्तान की नीयत को भांप लिया था। उन्होंने उस समय कहा था कि अधिक जमीन और पानी की पाकिस्तान की मांगों को स्वीकार कर भारत रणनीतिक तौर पर युद्ध हार रहा है। इससे भविष्य में दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत के सीमावर्ती इलाकों में ऐसे लोग नहीं होने चाहिए जिनकी 'ईमानदारी पर शक हो' और 'भारत की सीमा के कम से कम 15 मील के क्षेत्र में ऐसे लोग होने चाहिए जिन पर भरोसा किया जा सके।'
भारत-न्यूजीलैंड श्रृंखला जारी रहेगी, लोढ़ा ने स्पष्टीकरण दिया

भारत-न्यूजीलैंड श्रृंखला जारी रहेगी, लोढ़ा ने स्पष्टीकरण दिया

भारतीय क्रिकेट बोर्ड की भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही वर्तमान श्रृंखला बीच में रद्द करने की धमकी को देखते हुए न्यायमूर्ति आरएम लोढ़ा पैनल ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि उन्होंने बैंकों को बोर्ड के खाते फ्रीज करने के निर्देश नहीं दिये और वह अपने नियमित खर्च कर सकता है।
अमेरिकी कांग्रेस में बढ़ सकती है भारतीय-अमेरिकियों की संख्या

अमेरिकी कांग्रेस में बढ़ सकती है भारतीय-अमेरिकियों की संख्या

भारतीय मूल के अमेरिकी लोग देश की कांग्रेस में अपनी संख्या बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं क्योंकि नवंबर में होने जा रहे चुनाव में इस समुदाय से महिलाओं सहित ज्यादा उम्मीदवारों के जीतने की संभावना है।
भाजपा ने केजरीवाल से पूछा कि वह सेना पर विश्वास करते हैं या पाक पर

भाजपा ने केजरीवाल से पूछा कि वह सेना पर विश्वास करते हैं या पाक पर

भारत द्वारा पीओके में आतंकी शिविरों पर हमले :सर्जिकल स्टाइक: पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा सबूत मांगने की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए भाजपा ने मंगलवार को उनसे कहा कि पाकिस्तान के दुष्प्रचार में फंसकर सशस्त्र बलों को नीचा नहीं दिखाएं। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आप नेता को जवाब देना चाहिए कि क्या वह भारतीय सेना पर विश्वास करते हैं या नहीं।
भारत-पाक तनाव व्हाइट हाउस पहुंचा, दोनों तरफ से याचिकाएं दायर

भारत-पाक तनाव व्हाइट हाउस पहुंचा, दोनों तरफ से याचिकाएं दायर

भारत और पाकिस्तान के बीच का मौजूदा तनाव अब व्हाइट हाउस के साइबर क्षेत्र में पहुंच गया है जहां दोनों देशों ने याचिकाएं दायर की हैं और ओबामा प्रशासन से जवाब मांगा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement