आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी का मानना है कि मिशेल स्टार्क अपनी कुछ खास विशेषताओं के कारण चार टेस्ट मैचों की आगामी श्रृंखला में भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिये कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।
चीन ने ताइवान के संसदीय प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी को लेकर भारत के समक्ष राजनयिक विरोध दर्ज कराया है और भारत-चीन के बेहतर संबंधों को बनाये रखने के लिए उससे ताइवान से जुड़े मुद्दों से सावधानी से निपटने को कहा है।
भारतीय गेंदबाजों ने सपाट पिच पर जबर्दस्त धैर्य का परिचय देते हुए एकमात्र क्रिकेट टेस्ट में बांग्लादेश को 208 रन से हराया जिससे टीम का अजेय अभियान 19 टेस्ट तक पहुंच गया।
भारत ने 459 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए उतरे बांग्लादेश के चौथे दिन तीन विकेट 103 रन पर निकालकर एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच में बड़ी जीत दर्ज कर करने की तरफ कदम बढ़ाये।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रिकार्ड तोड़ने की अविश्वसनीय लय जारी रखते हुए लगातार चार टेस्ट सीरीज में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बनकर महान सर डोनल्ड ब्रैडमैन और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया।
कप्तान विराट कोहली के लगातार चौथी टेस्ट श्रृंखला में चौथे दोहरे शतक के रिकार्ड से भारत ने बांग्लादेश के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को छह विकेट पर 687 रन के विशाल स्कोर पर पारी घोषित की।
अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को फोन करके द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में हुई शानदार प्रगति को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की और भारत एवं अमेरिका ने अहम द्विपक्षीय रक्षा प्रयासों की लय बरकरार रखने पर सहमति जताई।
अमेरिका की एक स्वतंत्र संस्था ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि भारत में वर्ष 2014 के बाद नाटकीय रूप से घृणा अपराध, सामाजिक बहिष्कार और जबरन धर्मांतरण बढ़ गया है जिससे धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों और दलितों को भेदभाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है।