मानवाधिकारों की पर्यवेक्षक एक संस्था ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट समूह ने पिछले नौ दिन में प्राचीन सीरियाई शहर पल्मीरा के भीतर और आसपास कम से कम 217 लोगों की हत्या की है।
सौरव गांगुली के भारतीय क्रिकेट टीम के साथ कोच के रूप में जुड़ने की अटकलबाजियों के बीच बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने आज कहा कि बोर्ड को अभी इस पर फैसला करना है। कयास लगाये जा रहे हैं कि गांगुली राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के सलाहकार पैनल के अध्यक्ष, हाई परफॉर्मेंस मैनेजर, टीम निदेशक या मुख्य कोच कुछ भी बनाए जा सकते हैं।
हरियाणा के नए उपनगरीय इलाकों सोनीपत और पानीपत को केंद्र की 100 स्मार्ट शहर बनाने की महत्वाकांक्षी परियोजना में शामिल करने से इस क्षेत्र में करीब 200-300 करोड़ रुपए का नया निवेश आकर्षित करने में मदद मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि पहले लोग फिल्म निर्माता और निर्देशकों उत्तर प्रदेश आने से डराते थे। लेकिन अब हालात बदले हैं और राज्य सरकार की नई फिल्म नीति की वजह से अधिक से अधिक लोग यहां अपनी फिल्मों की शूटिंग के लिए आ रहे हैं।
दिल्ली की एक अदालत ने आईपीएल छह स्पॉट फिक्सिंग मामले में आरोप तय करने पर आदेश सुनाने के लिए 23 मई की तारीख तय की। इस मामले में निलंबित क्रिकेटर एस श्रीसंत, अजीत चंदीला, अंकित चव्हाण और अंडरवल्र्ड डान दाउद इब्राहिम तथा छोटा शकील सहित अन्य आरोपी हैं।
अंबाती रायुडू के नाबाद अर्धशतक के बाद मिशेल मैक्लीनागन की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के मैच में राजस्थान रायल्स को आठ रन से हरा दिया।
वेस्टइंडीज के रहस्यमयी सुनील नारायण को बुधवार को तब करारा झटका लगा जब उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग सहित बीसीसीआई के सभी मैचों में ऑफ स्पिन करने से प्रतिबंधित कर दिया। यही नहीं भविष्य में ऐसी गेंद करने पर उन्हें निलंबन झेलना होगा।
अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय विश्व कप क्रिकेट की तरह आईपीएल की घटती लोकप्रियता ने खेलप्रेमियों का धर्म बदलने पर मजबूर कर दिया है। सबसे ज्यादा समय और धन की खपत के कारण लोग क्रिकेट से विमुख होकर फुटबॉल, हॉकी और कबड्डी जैसे परंपरागत खेलों के अलावा टेनिस और बैडमिंटन की ओर दिलचस्पी बढ़ाने लगे हैं।
राजस्थान राॅयल्स की ओर से एस. स्मिथ (79) की आतिशी पारी ने एक बार फिर मुंबई इंडियंस को जीत से वंचित रखा। हालांकि इस बार मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट गंवाकर 164 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया था लेकिन अजिंक्य रहाणे (46) के साथ मजबूत साझेदारी निभाते हुए स्मिथ ने जीत के लिए तरस रही मुंबई इंडियंस के मंसूबे पर पानी फेर दिया।