Advertisement

Search Result : "Gujarat and Gujaratis. Sonia Gandhi"

मार्कंडेय काटजू की नजर में अब गांधी फ्राड और पाखंडी

मार्कंडेय काटजू की नजर में अब गांधी फ्राड और पाखंडी

अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्केंडय काटजू ने गांधी जंयती पर महात्मा गांधी को लेकर वैचारिक हमला किया है। काटजू ने गांधी को फ्राड और पाखंडी बताया है। उन्‍होंने कहा है कि गांधी की वजह से देश को आजादी नहीं मिली है। फेसबुक पर काटजू ने पोस्ट में लिखा- कौन सही है- गांधी या भगत सिंह और सूर्य सेन? काटजू ने लिखा- जब 1938 में इंग्लैंड के प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन जर्मनी से म्यूनिख समझौता करके लौटे थे तो विपक्ष के नेता विस्टन चर्चिल ने कहा था कि आपके पास युद्ध या अपमान में से विकल्प चुनने का अधिकार है और आपने अपमान चुना।
चीन अपने फायदे के लिए मनमर्जी से नहीं चुन सकता सिद्धांत: कार्टर

चीन अपने फायदे के लिए मनमर्जी से नहीं चुन सकता सिद्धांत: कार्टर

अमेरिका के रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने विवादित दक्षिण चीन सागर में बीजिंग द्वारा दबंगई दिखाए जाने की पृष्ठभूमि में कहा है कि ऐसा नहीं चल सकता कि चीन अपने फायदे के लिए कुछ सिद्धांतों को चुने और कुछ सिद्धांतों को छोड़ दे। कार्टर ने कहा कि अमेरिका को चीन की समुद्री गतिविधियों समेत हालिया गतिविधियों को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। सिद्धांत हर देश पर समान रूप से लागू करने के लिए होते हैं।
गदगद राहुल बोले, ढाई साल में पहली बार पीएम की तरह की कार्रवाई

गदगद राहुल बोले, ढाई साल में पहली बार पीएम की तरह की कार्रवाई

पाकिस्‍तान पर केंद्र सरकार के सर्जिकल अटैक की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। ऐसे में कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी भला कैसे चुप रहने वाले, हर भारतीय की तरह उन्‍होंने ने भी इस कदम का स्‍वागत किया है। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने ढ़ाई साल में पहली बार एक प्रधानमंत्री की तरह कार्रवाई की है।
सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनाथ ने की सर्वदलीय बैठक, सोनिया से मिलीं सुषमा

सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनाथ ने की सर्वदलीय बैठक, सोनिया से मिलीं सुषमा

नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों पर सेना के लक्षित हमले के आलोक में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक कर बड़े राजनीतिक दलों के नेताओं को स्थिति के बारे में बताया। वहीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने काग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर इस संबंध में उनसे चर्चा की।
संघ पर टिप्पणी मामला: गुवाहाटी की अदालत में पेश हुए राहुल, मिली राहत

संघ पर टिप्पणी मामला: गुवाहाटी की अदालत में पेश हुए राहुल, मिली राहत

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में बतौर आरोपी पेश होने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गुवाहाटी की एक स्थानीय अदालत ने आज राहत दे दी। इस मामले में राहुल के खिलाफ संघ के एक कार्यकर्ता ने मामला दर्ज करवाया था।
जितने चाहे केस कर लें, संघ की विचारधारा से लड़ता रहूंगा: राहुल

जितने चाहे केस कर लें, संघ की विचारधारा से लड़ता रहूंगा: राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गुवाहाटी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह के संगठन भारत का विभाजन कराना चाहते हैं। राहुल ने कहा कि उन पर चाहे जितने केस हो जाएं वे आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ लड़ते रहेेंगे।
पीएम मोदी के लिए गाय एक चुनावी स्‍टंट : राहुल

पीएम मोदी के लिए गाय एक चुनावी स्‍टंट : राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर गायों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि देवरिया से यहां तक की अपनी किसान यात्रा के दौरान उन्होंने गायों की दुर्दशा देखी है और गोरक्षा का दम भरने वाली भाजपा तथा संघ उनकी सुध नहीं ले रहे हैं।
जूता फेंके जाने के बाद राहुल बोले भाजपा-संघ ने किया मुझ पर हमला

जूता फेंके जाने के बाद राहुल बोले भाजपा-संघ ने किया मुझ पर हमला

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के ऊपर यूपी के सीतापुर में जूता फेंका गया। जूता मिनी बस मेंं टकराया जिसमें खड़े होकर राहुल रोड शो कर रहे थे। जूता राहुल को नहीं लगा बल्कि साथ खड़े जितिन प्रसाद पर लगा और नीचे गिर गया। जूते फेंकने की घटना के बाद राहुल गांधी ने कहा कि अभ्‍ाी मैं आ रहा था तो मेरे ऊपर भाजपा और संघ वालाें ने हमला किया।
सिंधु जल संधि पर केंद्र के फैसले का समर्थन करेगी जम्मू कश्मीर सरकार

सिंधु जल संधि पर केंद्र के फैसले का समर्थन करेगी जम्मू कश्मीर सरकार

केंद्र द्वारा पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते की समीक्षा करने का संकेत दिये जाने के बाद जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने आज कहा कि केंद्र सरकार 1960 की इस संधि पर जो भी फैसला करेगी, राज्य उसका पूरा समर्थन करेगा।
गडकरी की राहुल पर चुटकी, कांग्रेस को खतम करके बापू की इच्छा पूरी करेंगे

गडकरी की राहुल पर चुटकी, कांग्रेस को खतम करके बापू की इच्छा पूरी करेंगे

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि राहुल ग्रैंड ओल्ड पार्टी को समाप्त करने की महात्मा गांधी की इच्छा को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। गडकरी ने कहा कि गोवा में आम आदमी पार्टी के कार्यों से आने वाले चुनाव में भाजपा को फायदा होगा क्योंकि वह कांग्रेस के वोट बैंक को निगल रही है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement