दो फिल्मों के टकराने में इस बार शाहरूख खान और ऋतिक रोशन भिड़ गए हैं। दोनों ही अलग-अलग जॉनर की फिल्में हैं और दोनों की कलाकारों की अपनी फैन फॉलोइंग है। यह अलग बात है कि शाहरूख उसमें रितिक से बीस ही बैठेंगे।
केएल राहुल और शिखर धवन के चोटिल होने से गौतम गंभीर के फिर से टेस्ट मैच खेलने की संभावना प्रबल हो गयी है और बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने भी आज कहा कि दिल्ली का यह बल्लेबाज लंबे घरेलू सत्र में भारतीय टेस्ट टीम के लिये बेहद अहम साबित होगा।
भारतीय कप्तान विराट कोहली और वापसी करने वाले गौतम गंभीर दोनों लगता है कि आईपीएल के दौरान हुई बहस को भूलकर आगे बढ़ चुके हैं क्योंकि दिल्ली के ये दोनों क्रिकेटर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट की पूर्व संध्या पर हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करते दिखे।
दादरी के अखलाक हत्याकांड में गुरूवार को एक नया मोड़ आ गया जब एक स्थानीय अदालत ने कथित गौकशी के मामले में अखलाक के परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दे दिया।
यौन उत्पीड़न के एक मामले में आरोपी टेरी के पूर्व प्रमुख आर के पचौरी को दिल्ली की एक अदालत ने जमानत देते हुए एक बार फिर उन्हें विदेश जाने की अनुमति दे दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वालेे उद्योगपति गौतम अडानी ने साफ कहा है कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश अडानी ग्रुप का हवाला देकर छत्तीसगढ़ मेंं जिस माइनिंग प्रोजेक्ट की बात कर रहे हैं उसकी मंजूरी खुद उन्होंने दी थी। शासन में पर्यावरण मंत्री के रूप में पद छोड़ने से पहले यह उनका आखिरी एग्जिक्यूटिव ऑर्डर था।
देश के प्रमुख कारोबारी अरबपति गौतम अडानी ने कांग्रेस को दो टूक जवाब देते हुए कहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कभी भी मुफ्त में विमान की सेवा नहीं दी। अडानी ने कहा कि क्या कांग्रेस कमर्शियल बेसिस पर जीएमआर के विमान का इस्तेमाल नहीं करती है?
राजनीतिक मनोविज्ञानी आशीष नंदी ने कहा है अगर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर आज के भारत में राष्ट्रवाद पर अपने विचार लिखतेे तो शायद उन्हें जेल भेज दिया जाता। और इसे मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी सही भी ठहरा देतींं। नंदी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के पास योग्य लोगों की बेहद कमी है। वह संस्थानिक पदों पर पार्टी के बाहर के व्यक्ति की नियुक्ति कर कतई भी जोखिम नहीं लेना चाहती। मीडिया को दिए गए साक्षात्कार में नंदी ने कहा कि आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन के दूसरे कार्यकाल पर अनिच्छा जाहिर करना भाजपा सरकार में भरोसे की कमी को दिखाता है।
टी20 में यादगार पदार्पण करने वाले भारत के युवा तेज गेंदबाज बरिंदर सरन ने कहा कि उन्हें स्विंग गेंदबाजी पर अनुभवी आशीष नेहरा और भुवनेश्वर कुमार ने टिप्स दी थी जिससे काफी मदद मिली।
रोमांटिक शैली पसंद करने के कारण ही यामी गौतम ने प्रेम कहानी पर आधारित ‘सनम रे’ और उसके बाद आगामी फिल्म ‘जुनूनियत’ में काम किया। यामी ने कहा, मेरे किरदार ने मुझे बहुत आकर्षित किया क्योंकि ये मेरी पिछली फिल्मों से बहुत अलग है।