Advertisement

Search Result : "Congress president Mallikarjun Kharge. Birthday"

जोगी बोले, ममता और नीतीश से मिल जाऊंगा पर कांग्रेस में नहीं जाऊंगा

जोगी बोले, ममता और नीतीश से मिल जाऊंगा पर कांग्रेस में नहीं जाऊंगा

कांग्रेस से अलग हुए छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता अजीत जोगी ने अगले आम चुनावों से पहले तीसरा मोर्चा बनने पर ममता बनर्जी और नीतीश कुमार के साथ इसमें खुद के शामिल होने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में कभी वापस नहीं जाएंगे। रमन मुक्त छत्तीसगढ़ उनकी शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नीतीश और ममता ने उन्हें फोन कर कांग्रेस छोड़कर नयी पार्टी बनाने के फैसले पर बधाई दी।
झारखंड में राज्‍यसभा दंगल, झामुमो के विधायक चमरालिंडा गिरफ्तार

झारखंड में राज्‍यसभा दंगल, झामुमो के विधायक चमरालिंडा गिरफ्तार

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनावों के मतदान के दिन शनिवार को यहां पूर्व के एक आपराधिक मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक चमरालिंडा को तड़के गिरफ्तार कर लिया गया। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि यह चुनावी रणनीति का एक हिस्‍सा है। राज्‍यसभा के चुनाव में विधानसभा में जाकर वोट डालना अनिवार्य है। लिहाजा चमरालिंडा के गिरफ्तार होने के बाद झामुमो का एक वोट कम हो जाएगा। इस गिरफ्तारी से विपक्ष झामुमो को नुकसान होने की आशंका है।
कांग्रेस विधायकों ने नहीं माना आलाकमान का निर्देश, सुभाष चंद्रा जीते

कांग्रेस विधायकों ने नहीं माना आलाकमान का निर्देश, सुभाष चंद्रा जीते

हरियाणा से राज्यसभा के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित सुभाष चंद्रा जीत गए हैं। चंद्रा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर यह चुनाव लड़ा था। चंद्रा की जीत में कांग्रेस विधायकों की बड़ी भूमिका मानी जा रही है।
मोदी पर शिवसेना का कटाक्ष, आश्चर्य नहीं अगर ओबामा भारत में बस जाएं

मोदी पर शिवसेना का कटाक्ष, आश्चर्य नहीं अगर ओबामा भारत में बस जाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बराक ओबामा की दोस्ती पर शिवसेना ने कटाक्ष किया है। भाजपा की प्रमुख सहयोगी शिवसेना ने चुटकी लेते हुए कहा कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा अगर कार्यकाल समाप्त होने के बाद अमेरिकी राष्टपति भारत में बस जाएं।
मध्‍यप्रदेश कांग्रेस में भोज कूटनीति, आखिर तन्‍खा को पहुंचाना है राज्‍यसभा

मध्‍यप्रदेश कांग्रेस में भोज कूटनीति, आखिर तन्‍खा को पहुंचाना है राज्‍यसभा

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिये कांग्रेस के उम्मीदवार विवेक तन्खा की जीत सुनिश्चत करने हेतु प्रदेश की राजधानी में कांग्रेस विधायकों से सीधे संपर्क करने के साथ ही भोज कूटनीति भी पूरे जोरों पर चल रही है। राज्यसभा चुनाव का मतदान यहां शनिवार को विधानसभा भवन में होगा।
अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में पीएम मोदी ने क्या कहा, पढ़िए पूरा भाषण

अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में पीएम मोदी ने क्या कहा, पढ़िए पूरा भाषण

श्रीमान स्पीकर, श्रीमान उप राष्ट्रपति, अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिष्ठित सदस्यगण, देवियों एवं सज्जनों, मैं अमेरिकी कांग्रेस की इस संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए दिए गए निमंत्रण से काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस भव्य कैपीटोल के द्वार खोलने के लिए श्रीमान स्पीकर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
केरल में भवन निर्माण का पूरा भुगतान नहीं करने पर सोनिया गांधी पर मामला दर्ज

केरल में भवन निर्माण का पूरा भुगतान नहीं करने पर सोनिया गांधी पर मामला दर्ज

केरल में एक कान्ट्रेक्टर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं पर एक बिल्डिंग निर्माण के बाद बकाया रकम नहीं चुकाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। यह भवन पार्टी के लिए बनाया गया है। कान्ट्रेक्टर का आरोप है कि राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलमेंट स्डडीज के निर्माण का भुगतान काफी लंबे समय से लंबित है। कान्ट्रेक्टर की शिकायत पर त्रिवेंद्रम कोर्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। कांग्रेस ने कहा है कि इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
अमित शाह का सपा पर हमला :  बोले, यूपी में छह सीएम पर प्रशासन पूरी तरह ठप्‍प

अमित शाह का सपा पर हमला : बोले, यूपी में छह सीएम पर प्रशासन पूरी तरह ठप्‍प

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी पर सीधे तौर पर हमला बोला है। उन्‍हाेंने कहा कि राज्य में एक नहीं बल्कि छह मुख्यमंत्री हैं लेकिन इसके बावजूद यहां प्रशासन पूरी तरह ठप्‍प है। हालांकि उन्होंने इस दौरान किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका साफ इशारा सीएम अखिलेश और उनके पिता मुलायम सिंह यादव और चाचाओं की तरफ था। अमित शाह ने मथुरा के जवाहर बाग में अतिक्रणकारियों को हटाने के दौरान हुई हिंसा के लिए राज्य की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया।
हिलेरी ने रचा इतिहास, अमेरिका में राष्‍ट्रपति पद की पहली महिला उम्मीदवार होंगी

हिलेरी ने रचा इतिहास, अमेरिका में राष्‍ट्रपति पद की पहली महिला उम्मीदवार होंगी

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने आखिरकार इ‍तिहास रच दिया। अमेरिका के 240 सालों के इतिहास में वह ऐसी पहली महिला बननेे जा रही हैंं जो प्रमुख राजनीतिक दल के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी। उन्‍होंने डेमोकेट्रिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की जंग जीत ली।
Advertisement
Advertisement
Advertisement