Advertisement

Search Result : "Congress president Mallikarjun Kharge. Birthday"

मोदी आर्थिक पेकैज देने के बजाए कश्‍मीर के लोगों के दिल को जीतें : सिंधिया

मोदी आर्थिक पेकैज देने के बजाए कश्‍मीर के लोगों के दिल को जीतें : सिंधिया

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पीडीपी और भाजपा का अवसरवादी गठबंधन जम्मू कश्मीर में काम नहीं कर पा रहा है। मोदी सरकार को कश्मीरी लोगों के दिलों को जीतने की कोशिश करनी चाहिए। सिंधिया ने कहा, जम्मू कश्मीर को आर्थिक पेकैजों से नहीं जीता जा सकता है। उनके दिलों को जीतने की जरूरत है।
अफगानिस्तान: काबुल में भीषण बम धमाका, 61 की मौत, कई घायल

अफगानिस्तान: काबुल में भीषण बम धमाका, 61 की मौत, कई घायल

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को हुए एक भीषण बम हमले में 61 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 207 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए। एक प्रदर्शन मार्च पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी दुर्दांत आंतवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है।
अपना और परिवार का नाम बीपीएल सूची में देख चौंके दिग्विजय

अपना और परिवार का नाम बीपीएल सूची में देख चौंके दिग्विजय

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक लापरवाही का एक अजीब मामला सामने आया है। राज्य की बीपीएल सूची में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का नाम दर्ज है। इस संबंध में खुद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर अपने खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है।
राहुल गांधी समय के साथ परिपक्‍व होंगे : मारग्रेट अल्‍वा

राहुल गांधी समय के साथ परिपक्‍व होंगे : मारग्रेट अल्‍वा

देश के चार प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का अनुभव रखने वाली वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता मारग्रेट अल्‍वा ने कहा है कि कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी अपने अनुसार कार्य करते हुए समय आने पर परिपक्‍व हो जाएंगे। उन्‍होंने हालांकि यह भी कहा कि राहुल गांधी पर टिप्‍पणी करने के लिए वह उचित स्‍तंभ नहीं हैं।
एमपी के गृह मंत्री बोले:फसल की खराबी नहीं,भूतों के डर से किसानों ने की खुदकुशी

एमपी के गृह मंत्री बोले:फसल की खराबी नहीं,भूतों के डर से किसानों ने की खुदकुशी

मध्यप्रदेश विधानसभा में गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने एक सदस्‍य के जवाब में कहा कि प्रदेश के सीहाेर जिले में फसल खराब होनेे से नहीं बल्कि भूत-प्रेत की डर की वजह से किसानों ने आत्‍महत्‍या की। मंत्री के एेसे जवाब पर सदस्यों में हंसी के ठहाके फूट पड़े। उल्‍लेखनीय है कि सीहोर जिले में पिछले तीन सालों में 418 लोगों ने विभिन्न कारणों से आत्महत्या की है और जिसमें कुछ लोगों ने भूत-प्रेत का साया होने के कारण खुदकुशी की है।
ममता का शक्ति प्रदर्शन, केन्द्र को कोसा, कांग्रेस- माकपा में सेंध लगाई

ममता का शक्ति प्रदर्शन, केन्द्र को कोसा, कांग्रेस- माकपा में सेंध लगाई

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कोलकाता की सड़कों पर राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर केंद्र की भाजपा नीत सरकार को जमकर कोसा। बंगाल में कांग्रेस और वाममोर्चा के विधायकों समेत कई नेताओं को तोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल कराया।
पंजाब में सिद्धू और प्रगट को लेकर कैप्टन ने की राहुल से चर्चा

पंजाब में सिद्धू और प्रगट को लेकर कैप्टन ने की राहुल से चर्चा

पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी कांग्रेस प्रदेश में होने वाली हर राजनीतिक हलचल का विश्लेषण कर रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश के अन्य नेताओं के साथ समीक्षा बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन उम्मीदवार चुनेे गए, दिया अमेरिका फर्स्‍ट का नारा

डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन उम्मीदवार चुनेे गए, दिया अमेरिका फर्स्‍ट का नारा

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप को रिपब्लिकन पार्टी ने औपचारिक रूप से राष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार चुन लिया है। गुरुवार को वह क्लीवलैंड में रिपब्लिक पार्टी के समागम में अपनी उम्मीदवारी स्‍वीकार करेंगे। इस घोषणा के बाद ट्रंप ने ट्विटर पर खुशी जताते हुए कहा कि वह कड़ी मेहनत करेंगे और पार्टी को शर्मिंदा नहीं होने देंगे। इसके अलावा उन्होंने ‘अमेरिका फर्स्ट’ का नारा भी दिया।
एससी-एसटी और अल्‍पसंख्‍यकों की सुरक्षा में मोदी रहे नाकाम : सोनिया

एससी-एसटी और अल्‍पसंख्‍यकों की सुरक्षा में मोदी रहे नाकाम : सोनिया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कश्‍मीर तथा गुजरात की हिंसा सहित मजदूरों की हालत और बढ़ती बेरोजगारी पर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। बुधवार को संसद की कार्यवाही से पहले कांग्रेस संसदीय बोर्ड की बैठक में उन्‍होंने कश्‍मीर की हिंसा और गुजरात में दलितो की पिटाई के मुद्दे पर पीएम मोदी की आलोचना की। उन्‍होंने कहा कि सरकार एससी-एसटी और अल्‍पसंख्‍यकों की सुरक्षा में पूरी तरह नाकाम रही है।
स्‍वर्ण मंदिर में बर्तन धो केजरीवाल बोले, अनजाने में हो गई भूल, माफ करें

स्‍वर्ण मंदिर में बर्तन धो केजरीवाल बोले, अनजाने में हो गई भूल, माफ करें

पंजाब में पिछले दिनों सिखों से जुड़े कुछ मुद्दों पर विवाद खड़ा हो जाने के बाद सोमवार को क्षमा मांगने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने बरतन साफ किए। स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने के बाद पत्रकारों से बता करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अनजाने में हम लोगों से कुछ गलतियां हो गई थीं, उसी का पश्‍चाताप करने हम यहां आए हैं। क्षमायाचना के लिए हमने दरबार साहेब की सेवा की। सेवा करने से हमें तृप्ती और बहुत शांति मिली।
Advertisement
Advertisement
Advertisement