Advertisement

Search Result : "Congress president Mallikarjun Kharge. Birthday"

सिद्धू बोले, बेहतर पंजाब के लिए उनका मोर्चा किसी के भी साथ गठबंधन को तैयार

सिद्धू बोले, बेहतर पंजाब के लिए उनका मोर्चा किसी के भी साथ गठबंधन को तैयार

भाजपा से अलग होकर नया मोर्चा आवाज-ए-पंजाब बनाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि वह कोई पार्टी नहीं बनाएंगे। आवाज-ए-पंजाब कोई राजनैतिक दल नहीं है। उन्‍होंने कहा कि वे सिर्फ फोरम तक सीमित रहेंगे और किसी के साथ भी गठबंधन के लिए उनके मोर्चा का दरवाजा खुला है। उनका कहना है कि जो भी पंजाब की बेहतरी के लिए आगे आएगा, वे उसके साथ जुड़ सकते हैं।
गुजरात: चुनाव पूर्व कांग्रेस के गुप्त सर्वे में भाजपा को बहुमत

गुजरात: चुनाव पूर्व कांग्रेस के गुप्त सर्वे में भाजपा को बहुमत

अगले साल गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी स्थिति जानने के लिए कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में एक गुप्त सर्वे कराया। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के कराए सर्वे में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है।
राहुल गांधी बोले, पीएम मोदी को आरएसएस ने झूठ बोलने में माहिर बनाया

राहुल गांधी बोले, पीएम मोदी को आरएसएस ने झूठ बोलने में माहिर बनाया

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने साफ कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी को आरएसएस ने झूठ बोलने में माहिर बनाया है। साथ ही कहा कि वे एक ऐसी मशीन हैं जो सेल्‍फी लेने और झूठे वादे करने में महान है। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें अपनी बड़ी बहन प्रियंका गांधी पर सबसे ज्‍यादा भरोसा है। मीडिया से बातचीत में कहा कि वे चाहते हैं कि उनकी बहन राजनीति में आएं लेकिन राजनीति में कदम रखने का फैसला उनका खुद का होगा।
ट्रंप घृणा और हिंसा भड़काते हैं, जो पहले कभी नहीं देखा गया: हिलेरी

ट्रंप घृणा और हिंसा भड़काते हैं, जो पहले कभी नहीं देखा गया: हिलेरी

अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप घृणा और हिंसा भड़काते हैं। उन्होंने ट्रंप के विवादास्पद भाषणों और बयानों पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार मुहिम में ऐसा कभी नहीं देखा गया।
पीएम के आवास का पता बदलकर अब 7 एकात्‍म मार्ग हो जाएगा!

पीएम के आवास का पता बदलकर अब 7 एकात्‍म मार्ग हो जाएगा!

दिल्‍ली स्थित प्रधानमंत्री के सरकारी आवास का पता जल्द ही बदल सकता है। 7 आरसीआर की जगह इस पते को अब 7 एकात्म मार्ग किए जाने का प्रस्ताव आ गया है। 22 सितंबर गुरुवार को इस पर फैसला लिया जा सकता है।
सेल्फी और वादे की मशीन बन चुके मोदी नफरत फैलाने में दक्ष: राहुल

सेल्फी और वादे की मशीन बन चुके मोदी नफरत फैलाने में दक्ष: राहुल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किसान यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सेल्फी और वादे की मशीन बन चुके मोदी हिन्दुस्तानियों के बीच नफरत फैलाने में खासतौर पर दक्ष हैं।
आप के 27 विधायकों पर संकट, लाभ के पद का एक और मामला

आप के 27 विधायकों पर संकट, लाभ के पद का एक और मामला

आम आदमी पार्टी के 27 विधायकों की सदस्यता पर संकट आ सकता है। 21 संसदीय सचिवों के मामले से अलग एक अन्‍य मसले पर विधायकों पर लाभ के पद के दायरे में आने का आरोप लगाया गया है। कानून के एक छात्र ने जून में इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी। आयोग ने शिकायत को राष्ट्रपति के पास भेज दिया है।
गुटनिरपेक्ष सम्मेलन से लौट रहे अंसारी ने कहा, आतंकवाद को कोई सहन नहीं कर सकता

गुटनिरपेक्ष सम्मेलन से लौट रहे अंसारी ने कहा, आतंकवाद को कोई सहन नहीं कर सकता

भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन में भाग लेकर लौटते हुए आज कहा कि उरी में हुआ हमला पूरी तरह अस्वीकार्य है और इस तरह की हरकतों का नतीजा आखिरकार अत्यंत असुखद निकलेगा। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि आतंकवाद को कोई भी सहन नहीं कर सकता।
रूस: संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति पुतिन की पार्टी को मिली भारी जीत

रूस: संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति पुतिन की पार्टी को मिली भारी जीत

राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की युनाइटेड रशिया पार्टी को देश के संसदीय चुनाव में आसान और बड़ी जीत हासिल हुई है। यह नतीजा साल 2018 में पुतिन के चौथी बार राष्ट्रपति बनने का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।
लालू प्रसाद यादव की मंशा, देश का अगला पीएम नीतीश बनें

लालू प्रसाद यादव की मंशा, देश का अगला पीएम नीतीश बनें

राजद अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव देश के प्रधानमंत्री पद के लिए अपनेे दल की तरफ से उम्‍मीदवारी चाहते हैं। इस पद के लिए उनकी मंशा जाहिर होने के बाद बिहार की सियासत का ऊंट एक नए करवट की ओर बढ़ने लगा है। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस किसी और बड़े नाम पर इस पद के लिए तैयार नहीं है, लेकिन बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चाहते हैं कि अगला पीएम बिहार का बने।
Advertisement
Advertisement
Advertisement