Advertisement

Search Result : "Congress president Mallikarjun Kharge. Birthday"

जन्‍मदिन विशेष : चलते रहने का नाम है अमिताभ

जन्‍मदिन विशेष : चलते रहने का नाम है अमिताभ

अमिताभ बच्चन के बारे में अब क्‍या कहा जाए, समझ में नहीं आता। जैसे-जैसे वह उम्रदराज हो रहे हैं। उनमें एक नई आभा दिख रही है। शायद यह उनके अथक और अनवरत परिश्रम का नतीजा है। लिहाजा अगर हम कहें कि चलते रहने का नाम अमिताभ है तो कोई अतिश्‍योक्ति नहीं होगी।
महिलाओं का शिकारी और महाशोषक था बिल क्लिंटन : ट्रंप

महिलाओं का शिकारी और महाशोषक था बिल क्लिंटन : ट्रंप

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को महिलाओं का शिकारी और सबसे खराब शोषक बताते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा है कि अगर उनकी डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन और उनके पति और अधिक अनुचित टेप जारी करेंगे तो वे उनके खिलाफ अपने हमलों को और तेज कर देंगे। एंब्रिज पेनसिल्वेनिया में एक रैली में ट्रंप ने कहा, अगर वे अनुचित बातों के और टेप जारी करेंगे तो हम भी बिल और हिलेरी द्वारा किए गए अनुचित कामों के बारे में बोलते रहेंगे।
साक्षी महाराज बोले, मैं राहुल गांधी को हिंदू नहीं मानता

साक्षी महाराज बोले, मैं राहुल गांधी को हिंदू नहीं मानता

कांग्रेस के हाशिए में जानेे के बाद भाजपा उसकी लीडरशिप की निंदा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उत्‍तर प्रदेश में भाजपा चुनाव को देेखते हुए कांग्रेस पर हमले कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया है।
'अच्छे दिन के जुमले पर सत्ता में आए लोगों ने एक भी अच्छा काम नहीं किया'

'अच्छे दिन के जुमले पर सत्ता में आए लोगों ने एक भी अच्छा काम नहीं किया'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगर विरोधियों को चुनाव की इतनी जल्‍दी हैं तो वह भी मुकाबले के लिए तैयार हैं। उन्‍होंने संकेत दिया कि सूबे में आगामी फरवरी में विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि वह परिणाम से नहीं डरते। सपा सरकार ने प्रदेश में बहुत से विकास कार्य कराए हैं। अगर जनता को विकास पसंद आया होगा तो सपा को जीत मिलेगी। मोदी सरकार का नाम लिए बिना उन्‍होंने कहा कि अच्छे दिन लाने के नाम पर सत्ता में आए लोगों ने एक भी अच्छा काम नहीं किया है।
माया का प्रहार, पीएम मोदी ने यूपी की जनता से झूठे वादे किए

माया का प्रहार, पीएम मोदी ने यूपी की जनता से झूठे वादे किए

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की महारैली हुई। बीएसपी के संस्थापक कांशीराम की 10 वीं पुण्यतिथि पर ये महारैली की आयोजित की गई। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने रैली में यूपी सरकार, केंद्र सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने 2017 में पूर्ण बहुमत से यूपी में सरकार बनाने का दावा भी किया।
मोदी के खिलाफ दलाली शब्द के इस्तेमाल पर राहुल फंसे, मानहानि का केस दर्ज

मोदी के खिलाफ दलाली शब्द के इस्तेमाल पर राहुल फंसे, मानहानि का केस दर्ज

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के चंदौली की एक अदालत में मानहानि की शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत राहुल की उस टिप्पणी को लेकर की गई है जिसमें उन्होंने लक्षित हमलों को लेकर अपने बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए दलाली शब्द का इस्तेमाल किया था।
मिस्र की परियोजना की तर्ज पर है स्वच्छ भारत कार्यक्रम : विश्व बैंक अध्यक्ष

मिस्र की परियोजना की तर्ज पर है स्वच्छ भारत कार्यक्रम : विश्व बैंक अध्यक्ष

विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने कहा कि भारत में एक अरब डॉलर की लागत वाली महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत ग्रामीण स्वच्छता परियोजना मिस्र के इसी तरह के एक सफल कार्यक्रम की तर्ज पर है और यह विश्व की सर्वश्रेष्ठ परिपाटियों को साझा करने का एक उदाहरण है।
कोलंबियाई राष्‍ट्रपति को शांति प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार

कोलंबियाई राष्‍ट्रपति को शांति प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार

कोलंबिया में पांच दशक से चले आ रहे गृहयुद्ध को खत्म करने के कोलंबियाई राष्‍ट्रपति जुआन मैनुएल सांतोस के प्रयासों को मान्यता देते हुए शुक्रवार को उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
राजनीति फायदे के लिए सेना के इस्तेमाल का समर्थन नहीं कर सकता : राहुल

राजनीति फायदे के लिए सेना के इस्तेमाल का समर्थन नहीं कर सकता : राहुल

सर्जिकल हमलों पर अपनी दलाली संबंधी टिप्पणी पर आलोचनाओं का सामना कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि वह सुस्पष्ट रूप से सैन्य कार्रवाई का समर्थन करते हैं लेकिन भाजपा के चुनावी पोस्टरों और प्रचार में सेना के इस्तेमाल के सख्‍त खिलाफ हैं।
गुजरात चुनाव : भैयूजी महाराज भाजपा की नैया पार लगाएंगे

गुजरात चुनाव : भैयूजी महाराज भाजपा की नैया पार लगाएंगे

2017 में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में आध्यात्मिक गुरु भैयूजी महाराज ने भाजपा को सत्‍ता में वापसी कराने के लिए अभी से कवायद शुरु कर दी है। पिछले तीन दिनों में सूबे के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतूभाई वाघाणी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रमुख सूफी संत एमके चिश्ती सहित कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी भैयूजी से मुलाकात कर चुके हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement