गोवा विधानसभा में पिछले हफ्ते विश्वास मत के दौरान गैर-हाजिर रहने वाले अपने पूर्व विधायक विश्वजीत राणे के खिलाफ पार्टी स्पीकर के पास एक याचिका दाखिल कर उन्हें अयोग्य करार देने की मांग करेगी।
एक व्यवसायी से 25 लाख रुपये लूटने के आरोप में आम आदमी पार्टी (आप) की युवा इकाई के एक नेता सहित छह युवक गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने इस खबर की पुष्टि की है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा-आरएसएस ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के संकेत दे दिए हैं।
राज्यसभा में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा की अगुवाई वाली सरकार ने किसानों के कर्ज माफ करने का अपना वादा पूरा नहीं किया जिसकी वजह से महाराष्ट्र में 117 किसानों ने और अन्य राज्यों भी में किसानों ने आत्महत्या की।
उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री हिंदुत्व समर्थक योगी आदित्यनाथ को चुने जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने कहा कि यह धर्मनिरपेक्षता पर सबसे बड़ा हमला है, हालांकि पार्टी की आधिकारिक प्रतिक्रिया में कहा गया कि पार्टी लोगों के हितों के प्रहरी के रूप में काम करेगी।
नक्सलियों से रिश्ते रखने के जुर्म में हाल ही में दोषी करार दिए गए दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जी एन साईबाबा का हवाला देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद :एबीवीपी: की एक नेता ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में सैकड़ों साईबाबा हैं।
यूपी में योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में कुल 47 मंत्री रविवार को दोपहर शपथ लेंगे। दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। 25 कैबिनेट मंत्री, 13 राज्य मंत्री तथा 9 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार शपथ लेंगे।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाया और कहा कि पार्टी के हर स्तर पर चुनाव होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि न सिर्फ पार्टी के हर स्तर के पदों पर बल्कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष का भी चुनाव होना चाहिए।