पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए आतंकवादियों के साथ सांठगांठ कर रहे हैं। बादल ने यहां तक कहा कि पंजाब में अस्थिरता पैदा करने के लिए राहुल आतंकियों के साथ मिले हुए हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री पद पर लगातार तीसरी बार नीतीश कुमार की ताजपोशी के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं जहां देश के महत्वपूर्ण नेताओं और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में जद(यू) नेता पांचवीं बार प्रदेश की कमान संभालेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इसमें शामिल होने का न्योता मिला था लेकिन किसी कारणवश उनकी जगह भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी और केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू इसमें हिस्सा लेंगे।
नीतीश कुमार शुक्रवार यानी 20 नवंबर को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथग्रहण करने जा रहे हैं। इस मौके पर लगभग सभी राज्यों के गैर-भाजपाई या गैर-राजग मुख्यमंत्रियों ने शामिल होने पर अपनी सहमति जताई है। द्रमुक प्रमुख करुणानिधि चूंकि अपनी बीमार पत्नी के कारण समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे इसलिए वह अपने बेटे और पार्टी के कोषाध्यक्ष तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को भेज रहे हैं।
सत्तर के दशक में फिल्में अलग बन रही थीं तो कलाकार भी अलग थे। मंझौले कद के अभिनेता सईद जाफरी उन्हीं में से एक थे। छियासी साल की आयु में सईद जाफरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
कांग्रेस सांसद शशि थरुर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में एफबीआई जांच रिपोर्ट में आज एक नया खुलासा सामने आया है। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट से पता चला है कि सुनंदा की मौत किसी प्रकार के जहर से नहीं हुई थी।
चुनावों में भारी जीत के बाद नीतीश कुमार की अगुवाई में बनने वाली महागठबंधन की सरकार छठ के बाद शपथ ग्रहण करेगी। हालांकि शपथ ग्रहण की तारीख अभी तय नहीं हुई है लेकिन बताया जा रहा है कि आगामी 20 नवंबर को नीतीश कुमार अपने मंत्रीमंडल के साथ शपथ ले सकते हैं।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को पंजाब दौरे पर गए। इस दौरान उन्होने फरीदकोट जिले में पिछले महीने पुलिस गोलीबारी में मारे गए दो लोगों के परिजनों से मुलाकात भी की।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि पीएम की चुप्पी असहिष्णुता को बढ़ावा दे रही है। देश में बढ़ रही सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं का जिक्र करते हुए सोनिया ने कहा कि पार्टी ऐसी शक्तियों से पूरी ताकत के साथ मुकाबला करेगी। उन्होने कहा कि जो कुछ भी घटित हो रहा है वह सचमुच में हर भारतीय के लिए गहरी चिंता का विषय होना चाहिए।
माखनलाल फोतेदार की पुस्तक 'द चिनार लीव्स’ में नेहरु-गांधी परिवार के बारे में कई खुलासे किए है। इस खुलासे के बाद कांग्रेस असहज महसूस कर रही है। पुस्तक ऐसे समय में आई है जब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कमान सौंपने की तैयारी चल रही है। पुस्तक में जो खास बाते हैं प्रस्तुत है उसका प्रमुख अंश: