कांग्रेस के मुख्य सचेतक और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने कानूनी नोटिस में आरोप लगाया कि उनके खिलाफ नंद कुमार सिंह चौहान ने दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया, जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रसारित किया।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति एम. जगदीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जनरल वीके सिंह से विश्वविद्यालय को एक सैन्य टैंक दिलवाने में मदद का अनुरोध किया। जगदीश कुमार ने कहा कि टैंक को विश्वविद्यालय में डिस्प्ले के लिए रखा जाएगा।
6 कांग्रेस विधायकों ने हाईकमान को चिट्ठी भेजी है। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को कुर्सी से हटाने की मांग की है। वीरभद्र सिंह पहले से ही भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं।
गुजरात में कांग्रेस के कद्दावर नेता शंकर सिंह वाघेला ने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता के ताैर पर इस्तीफा दे दिया है। लेकिन साफ तौर पर कहा है कि वह भाजपा में नहीं जाएंगे।
बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती का इस्तीफा राज्यसभा से मंजूर हो गया है। मायावती इस सिलसिले में दोबारा उपसभापति से मिली थीं। वहां पर उन्होंने एक लाइन का हस्तसलिखित इस्तीफा दिया, जिसके बाद इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया।