Advertisement

Search Result : "Akhilesh yadav targets yogi govt."

आजम को खुश करने के लिए अखिलेश ने दिया नियुक्तियों का अधिकार

आजम को खुश करने के लिए अखिलेश ने दिया नियुक्तियों का अधिकार

राज्यसभा सदस्य अमर सिंह की समाजवादी पार्टी में वापसी से नाराज चल रहे आजम खान को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नियुक्तियों का सीधा अधिकार खान के मंत्रालय को दे दिया। नगर विकास मंत्री आजम खान के विभाग में नियुक्तियों का अधिकार पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्‍थ सेवा चयन आयोग के पास था।
मुलायम के कहने पर किया कौएद का सपा में विलय : शिवपाल

मुलायम के कहने पर किया कौएद का सपा में विलय : शिवपाल

माफिया सरगना मुख्तार अंसारी के कौमी एकता दल (कौएद) के समाजवादी पार्टी (सपा) में विलय को लेकर मतभेद उभरने के बीच वरिष्ठ काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव की इजाजत से ही कौएद का सपा में विलय कराया था और इस मुद्दे पर पार्टी में सबकुछ ठीक चल रहा है।
अखिलेश और हेमा को सुध नहीं, मीठे पानी को तरस रहा शहीद हेमराज का गांव

अखिलेश और हेमा को सुध नहीं, मीठे पानी को तरस रहा शहीद हेमराज का गांव

देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना शीश कटा डालने वाले उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद निवासी शहीद हेमराज का गांव उनकी शहदत के तीन वर्ष बाद भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहा है। हेमराज के शहीद होने के बाद गांववासियों को उम्‍मीद थी कि सरकार अब हेमराज के नाम पर गांव में मूलभूत सुविधाओं की व्‍यवस्‍था कर देगी। लेकिन तीन साल के बाद भी नतीजा सिफर रहा। गांव वाले सरकार द्वारा की गई घोषणाओं के पूरा होने का अब भी इंतजार कर रहेे हैं।
यूपी का दंगल : मुलायम और मुख्‍तार का मिलन, एक साथ करेंगे साइकिल पर सवारी

यूपी का दंगल : मुलायम और मुख्‍तार का मिलन, एक साथ करेंगे साइकिल पर सवारी

उत्तर प्रदेश में हर दल की तरफ से विधानसभा चुनाव को साधने की तैयारी बड़े जोर शोर से की जा रही है। सत्‍ताधारी समाजवादी पार्टी भी दोबारा सत्‍ता में वापसी का कोई मौका हाथ से छोड़ना नहीं चाहती। अब उसने पूर्वांचल इलाके के माफिया सरगना मुख्तार अंसारी को अपने साथ शामिल कर लिया है।
योगी आदित्‍यनाथ की हुंकार, हम जब चाहें राम लला का मंदिर खड़ा कर दें

योगी आदित्‍यनाथ की हुंकार, हम जब चाहें राम लला का मंदिर खड़ा कर दें

अक्सर विवादित और भड़काऊ बयान देने वाले भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण पर जबरदस्‍त हुंकार भर दी है। उन्‍हाेंने धमकी भरे लहजे में कहा कि राम मदिर का निर्माण करने से अब कौन रोकेगा, जब चाहें तब मंदिर का निर्माण कर लिया जाएगा।
भारत के ईसाईकरण की साजिश का हिस्सा थीं मदर टेरेसा: आदित्यनाथ

भारत के ईसाईकरण की साजिश का हिस्सा थीं मदर टेरेसा: आदित्यनाथ

अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। आदित्यनाथ ने इस बार मदर टेरेसा को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा है कि टेरेसा जैसे लोगों ने भारत के ईसाईकरण की कोशिश की।
उत्तर प्रदेश की चुनावी गाड़ी गांधी भरोसे

उत्तर प्रदेश की चुनावी गाड़ी गांधी भरोसे

उत्तार प्रदेश में चुनाव की सुगबुगाहट तो लंबे समय से है लेकिन अब उसमें तेजी दिखाई देने लगी है। उत्तवर प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे का 'खोजी अभियान जारी है। हाल ही में हुई भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तय किया गया है कि अक्टूबर-नवंबर के महीने तक एक नाम 'खोज लिया जाएगा। इन सबके बीच भारी-भरकम उपनाम 'गांधी वाला एक युवा नेता भी मैदान में है। फिरोज वरुण गांधी महासचिव रह चुके हैं और उत्तगर प्रदेश मेंउनके पास अपनी मजबूत टीम और जनसमर्थन भी है। राजनीति में यदि अटकलबाजी न हो तो क्या मजा। यही वजह है खबरें आती रहती हैं कि फलां उनके पक्ष में और फलां उनके विरोध में। उनकी खूबी और ताकत का आकलन किया जा रहा है और सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंतरिक तौर पर पार्टी के सांसदों के बीच एक सर्वेक्षण कराया था जिसमें उत्तुर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें सर्वाधिक वोट मिले। यानी वह पार्टी के भीतर उत्त र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे मुफीद समझे जा रहे हैं। ऐसा ही सर्वेक्षण एक अखबार ने कराया और आश्चर्यजनक रूप से उसमें भी फिरोज वरुण गांधी को सबसे ज्यादा वोट मिले थे।
बिहार टॉपर घोटाला: लालू का भाजपा पर वार, बोले गिरिराज का करीबी है बच्चा राय

बिहार टॉपर घोटाला: लालू का भाजपा पर वार, बोले गिरिराज का करीबी है बच्चा राय

बिहार के चर्चित टॉपर घोटाले में मुख्य आरोपी बच्चा राय से निकटता के आरोपों का सामना कर रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सोमवार को विरोधियों पर पलटवार किया। राजद प्रमुख और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से बच्चा राय की निकटता का आरोप लगाया।
बिहार में चारा घोटाले की 500 फाइलें गायब, एफआईआर दर्ज

बिहार में चारा घोटाले की 500 फाइलें गायब, एफआईआर दर्ज

बिहार में चारा घोटालेे से संबंधित करीब 500 फाइलें गायब हो गई है। भाजपा ने सीएम नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि वह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बचाने का प्रयास कर रहेे हैंं। इसी रणनीति के तहत फाइलें गायब हुई हैं। लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में आरोपी हैं और सजा का सामना कर चुके हैं। जद यू ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement