Advertisement

Search Result : "Akhilesh yadav targets yogi govt."

रामगोपाल यादव ने कहा, ये निष्‍कासन पूरी तरह से असंवैधानिक

रामगोपाल यादव ने कहा, ये निष्‍कासन पूरी तरह से असंवैधानिक

समाजवादी पार्टी से निकाले जाने के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि 'ये निष्‍कासन पूरी तरह से असंवैधानिक है। बिना पक्ष सुने कार्रवाई नहीं की जा सकती। नोटिस जारी करने के आधे घंटे के अंदर ही निष्‍कासन नहीं किया जा सकता। रामगोपाल यादव ने कहा कि 1 जनवरी को सम्‍मेलन तो बुलाया ही जाएगा। नेताजी (मुलायम सिंह) को पार्टी का संविधान मालूम नहीं है। इस पार्टी में लगातार शीर्ष स्तर से असंवैधानिक काम हो रहे हैं।
असली सपा तो मेरी है, अपने काम के दम पर चुनाव लड़ेंगे : अखिलेश

असली सपा तो मेरी है, अपने काम के दम पर चुनाव लड़ेंगे : अखिलेश

यूपी में चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी बिखर गई है। एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को अपने बेटे और सीएम अखिलेश के साथ-साथ चचेरे भाई रामगोपाल यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया। मुलायम ने कहा कि रामगोपाल अखिलेश का भविष्य खराब कर रहे हैं और अखिलेश यह समझ नहीं पा रहे। दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने साफ किया है कि असली समाजवादी पार्टी तो उनकी है, नेताजी को कुछ लोग गुमराह कर रहे हैं।
सपा में आर-पार की लड़ाई, अखिलेश ने भी जारी की 235 उम्मीदवारों की सूची

सपा में आर-पार की लड़ाई, अखिलेश ने भी जारी की 235 उम्मीदवारों की सूची

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) आज दो फाड़ होने के नजदीक पहुंच गयी, जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने पिता सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिये प्रत्याशियों की सूची जारी किये जाने के बाद अपनी तरफ से 235 उम्मीदवारों की एक समानान्तर फेहरिस्त जारी कर दी।
टिकट नहीं मिला तो अखिलेश के सामने छलका मंत्रियों-विधायकों का दर्द

टिकट नहीं मिला तो अखिलेश के सामने छलका मंत्रियों-विधायकों का दर्द

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी का टिकट कटने से नाराज कई मंत्रियों और समर्थकों ने गुरूवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ बैठक की। सभी ने टिकट ना पाने का दर्द अखिलेश से साझा किया। मंत्री अरविंद सिंह गोप ने अखिलेश के सामने कहा कि हमारा टिकट अमर सिंह ने कटवाया है साथ ही बेनीप्रसाद वर्मा ने भी शिवपाल सिंह यादव से अपने बेटे के लिए मेरे खिलाफ साजिश रची है।
आचार संहिता से पहले अखिलेश की मैराथन 300 घोषणाएं

आचार संहिता से पहले अखिलेश की मैराथन 300 घोषणाएं

एक आईटी हब, एक बड़ा कैंसर अस्पताल, ओलिंपिक के मापदंडों की तरह बड़ा स्विमिंग पूल सब कुछ उत्तर प्रदेश में बन रहा है। यह अलग बात है कि ये अब तक कागजों पर ही है। अखिलेश यादव ने 50, 000 करोड़ रुपये की 300 की घोषणाएं की हैं।
मोदी के नोटबंदी का हश्र वही होगा जो कांग्रेस के नसबंदी का हुआ था: लालू

मोदी के नोटबंदी का हश्र वही होगा जो कांग्रेस के नसबंदी का हुआ था: लालू

बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि मोदी के नोटबंदी के फैसले का हाल वही होगा जो कांग्रेस के नसबंदी के फैसले का हुआ था।
नोटबंदी पर चर्चा से भाग रही है मोदी सरकार: खड़गे

नोटबंदी पर चर्चा से भाग रही है मोदी सरकार: खड़गे

लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज कहा कि सरकार नोटबंदी पर संसद में चर्चा करने से भाग रही है और इस मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए अगस्ता वेस्टलैंड जैसे मुद्दे उठा रही है।
विराट का दोहरा शतक, मुंबई में मिलेगी महाजीत

विराट का दोहरा शतक, मुंबई में मिलेगी महाजीत

कप्‍तान विराट कोहली और जयंत यादव की शानदार बल्‍लेबाजी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से इंग्‍लैंड की मुंबई में पाचवें दिन हार तय है। इंग्लैंड के हाथों वानखेड़े में मिली 2012 की हार को भुलाते हुए टीम इंडिया ने चौथे टेस्ट में अपनी स्थिति काफी हद तक मजबूत कर ली।
नोटबंदी के खिलाफ लालू यादव की पार्टी सड़कों पर उतरेगी

नोटबंदी के खिलाफ लालू यादव की पार्टी सड़कों पर उतरेगी

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने केंद्र सरकार के 500 और 1000 रूपये के पूराने नोटों पर रोक से जनता को हो रही कठिनाई को लेकर इसके खिलाफ अपने आंदोलन को तेज करते हुए सड़कों पर उतरने की घोषणा की है।
नोटबंदी पर अखिलेश का तंज, देशभक्ति के 'कदम' से देश को ही हुआ नुकसान

नोटबंदी पर अखिलेश का तंज, देशभक्ति के 'कदम' से देश को ही हुआ नुकसान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केन्द्र के नोटबंदी के कदम पर तंज करते हुए सोमवार को कहा कि देशभक्ति से जोड़ी जा रही इस कार्रवाई से देश का ही नुकसान हुआ है और इसकी हिमायत कर रहे लोगों को जनता चुनाव में सबक सिखाएगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement