कर्नाटक की राजधानी बेंग्लुरू से 40 किलोमीटर दूर दिनदहाड़े एक युवती से चलती बस में सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। युवती का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
अमेरिक के लुइसियाना राज्य में एक सिनेमाघर में हुई गोलीबारी में तीन लोग मारे गए जबकि सात घायल हैं। एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर दो लोगों की हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मारकर जान दे दी।
प्रेम रतन धन पायो, बजरंगी भाईजान, शुद्धि, दबंग 3, पार्टनर 2, सुल्तान, नो एंट्री में एंट्री, शेरखान, इन सभी नामों में एक चीज आम है और वह हैं सलमान खान। इन सभी फिल्मों के निर्माताओं ने सलमान खान के नाम पर पैसा लगाया या लगाने वाले हैं और अब अगर सलमान खान जेल चले गए तो जाहिर है कि ये फिल्मे लटक जाएंगी।