Advertisement

Search Result : "Narendra modi 3.0"

क्या मोदी ने मोदी को पटाया?

क्या मोदी ने मोदी को पटाया?

ऐसा लगता है कि पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच कुछ खास समझ बन रही है। तभी तो लगातार भाजपा नेताओं के लिए परेशानी का कारण बने ललित मोदी प्रधानमंत्री मोदी की शान में कसीदे पढ़ रह हैं।
तीन पूर्व जजों और प्रभु चावला ने की ललित मोदी की मदद

तीन पूर्व जजों और प्रभु चावला ने की ललित मोदी की मदद

नए-नए खुलासे कर अपने साथ कई लोगों को लपेटने वाले ललित मोदी के मददगारों की सूची लंबी होती जा रही है। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज और राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे के बाद अब सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जजों पर भी लंदन में मोदी को मदद पहुंचाने के आरोप लगे हैं।
निगाहें वसुंधरा की दिल्ली यात्रा पर

निगाहें वसुंधरा की दिल्ली यात्रा पर

आईपीएल के पूर्व आयुक्त ललित मोदी को लेकर उठे विवाद में घिरीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दिल्ली रवाना हो गईं हैं। मुख्यमंत्री निवास के सूत्रों के अनुसार तो तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार वसुंधरा आज दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने जा रही हैं लेकिन ललित मोदी विवाद के बाद वसुंधरा की यह पहली दिल्ली यात्रा है, इसलिए सभी की निगाहें इस यात्रा पर टिकी हैं।
वसुंधरा को भाजपा नेताओं ने नहीं दिया मिलने का समय

वसुंधरा को भाजपा नेताओं ने नहीं दिया मिलने का समय

आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के साथ व्यवसायिक गठजोड़ से मुश्किल में आई राजस्‍थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को दिल्ली से खाली हाथ लौटना पड़ा। राजे दिल्ली नीति आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए आई थी जिसके कारण कयास लगाया जा रहा था कि भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं से वह मुलाकात करेंगी।
ललित मोदी का दावा, लंदन में प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा से मिले

ललित मोदी का दावा, लंदन में प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा से मिले

रोज नए खुलासे कर रहे ललित मोदी ने अब प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा से लंदन में मिलने का दावा कर विवाद खड़ा करने की कोशिश की है। उन्‍होंने दावा किया है कि यूपीए की सरकार के दौरान चलते-फिरते वह लंदन में प्रियंका व रॉबर्ट वाड्रा से मिले थे।
ललित मोदी से मुलाकात का प्रियंका ने किया खंडन

ललित मोदी से मुलाकात का प्रियंका ने किया खंडन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी से मुलाकात की बात खंडन किया है। प्रियंका के कार्यालय ने एक बयान जारी कर ललित मोदी के इस दावे को खारिज किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह प्रियंका और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा से लंदन के एक रेस्तरां में मिले थे।
75 पार के नेता दिमागी मृत घोषित किए: यशवंत सिन्हा

75 पार के नेता दिमागी मृत घोषित किए: यशवंत सिन्हा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने हमला बोला है। उन्होंने पीएम पर पार्टी के बुजुर्ग नेताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सिन्हा ने कहा कि भाजपा के 75 वर्ष से ज्यादा उम्र के नेता 26 मई, 2014 के बाद दिमागी रूप से मृत मान लिए गए थे। सिन्हा ने यह टिप्पणी इस तथ्य के मद्देनजर की कि मोदी के मंत्रिमंडल में 75 वर्ष से ऊपर की उम्र के नेता नहीं शामिल किए गए।
इंटरपोल में भी ललित मोदी के कनेक्‍शन

इंटरपोल में भी ललित मोदी के कनेक्‍शन

ललित मोदी के खिलाफ इंटरपोल की कार्रवाई के दावों पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। इंटरपोल के पूर्व प्रमुख रोनाल्‍ड नोबल ने कहा है कि ललित मोदी के खिलाफ किसी तरह का नोटिस जारी करने के लिए भारत सरकार ने कोई आग्रह नहीं किया और न ही कोई सबूत सौंपा। इस बीच ललित मोदी के साथ सार्वजनिक हुई नोबल की तस्‍वीरों ने भी खलबली मचा दी है।
करोड़ों रुपये योग दिवस के प्रचार-प्रसार पर स्वाहा

करोड़ों रुपये योग दिवस के प्रचार-प्रसार पर स्वाहा

करोड़ों रुपये योग दिवस के प्रचार-प्रसार पर स्वाहा हो गए। सरकार ने ब्रांडिग कर यह दिखाना चाहा कि भारत इसके लिए कितना गंभीर है। लेकिन इस दिवस के अवसर को कुछ लोगों ने मजाक के रुप में लिया तो कुछ ने इसे सियासत के तौर पर देखा। सोशल मीडिया पर भी योग दिवस को लोगों ने अलग-अलग तरीके से परिभाषित किया।
'ललितगेट' में मुंबई पुलिस आयुक्‍त, फडणवीस ने मांगी सफाई

'ललितगेट' में मुंबई पुलिस आयुक्‍त, फडणवीस ने मांगी सफाई

वर्ष 2014 में लंदन में ललित मोदी से मुलाकात को लेकर महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस कमिश्‍नर राकेश मारिया से स्‍पष्‍टीकरण मांगा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement