Advertisement

Search Result : "Narendra modi 3.0"

मोदी सरकार ने उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम की सिफारिश दूसरी बार वापस भेजी

मोदी सरकार ने उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम की सिफारिश दूसरी बार वापस भेजी

स्थापित प्रक्रिया से अलग हटते हुए सरकार ने उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम की एक सिफारिश को उसे दोबारा वापस भेज दिया है। भारत के प्रधान न्यायाधीश टी. एस. ठाकुर की अध्यक्षता वाला कॉलेजियम दोनों बार सरकार की आपत्तियों को नामंजूर करते हुए पटना उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त करने की अपनी सिफारिश पर कायम है।
शिवसेना का तंज, भाजपा शासित राज्‍यों में क्‍या गांधी परिवार ने किया भ्रष्‍टाचार

शिवसेना का तंज, भाजपा शासित राज्‍यों में क्‍या गांधी परिवार ने किया भ्रष्‍टाचार

भाजपा की प्रमुख सहयोगी शिवसेना ने भारत में भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया टिप्पणी को लेकर उनकी निंदा करते हुए उन्हें विदेश की धरती से देश की छवि खराब करने से बाज आने को कहा। शिवसेना ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या भाजपा शासित महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में घोटालों का श्रेय गांधी परिवार को दिया जा सकता है।
अमेरिकी संसद में मोदी का संबोधन, भारत और अमेरिका की दोस्‍ती 21वीं सदी बदलेगी

अमेरिकी संसद में मोदी का संबोधन, भारत और अमेरिका की दोस्‍ती 21वीं सदी बदलेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि परमाणु समझौते से भारत अाैैर अमेरिका के बीच संबंधों में काफी प्रगाढ़ता आई है। दोनों के बीच नए रिश्‍ते की शुरुआत हुई। दोनों देशों की संस्कृतियां अलग हैंं लेकिन लोकतांत्रिक परंपराओं में विश्‍वास की भावना से दोनों देश काफी नजदीक हो जाते हैं। अमेरिका का लोकतंत्र सभी को आजादी देता है। ऐसा ही भारत का लोकतंत्र भी है। वाशिंगटन दौरे के दूसरे दिन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैपिटल हिल में अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित कर रहे थे।
प्रभु बोले, पहले रोज 4 किमी बिछती थी, अब हर दिन 19 किमी पटरी बिछा रहा रेलवे

प्रभु बोले, पहले रोज 4 किमी बिछती थी, अब हर दिन 19 किमी पटरी बिछा रहा रेलवे

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि दो साल में हमने साठ साल के बराबर काम करने की कोशिश की है। प्रभु ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि पहले हर दिन चार किलोमीटर रेल लाइन बिछती थी, जबकि हमने 19 किलोमीटर प्रतिदिन रेल लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया है।
मोदी पहुंचे स्विटजरलैंड, मिला एनएसजी पर समर्थन का वादा

मोदी पहुंचे स्विटजरलैंड, मिला एनएसजी पर समर्थन का वादा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के तीसरे पड़ाव पर स्विटजरलैंड पहुंचे। उन्होंने सोमवार को वहां के राष्ट्रपति जोहान श्नाइडर से मुलाकात की जिसमें स्विस राष्ट्रपति ने एनएसजी की सदस्यता के लिए भारत के प्रयास का समर्थन करने का वायदा किया है।
मोदी की कतर यात्रा: संबंध होंगे और प्रगाढ़, हुए 7 अहम समझौते

मोदी की कतर यात्रा: संबंध होंगे और प्रगाढ़, हुए 7 अहम समझौते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की अपनी यात्रा के दुसरे पड़ाव कतर में हैं। दोनों प्रमुखों के बीच आधिकारिक मुलाकात में व्यापक मुद्दों पर चर्चा के बाद संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए सात महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इससे पहले पीएम ने कतर के प्रमुख उद्योगपतियों से मुलकात के दौरान भारत में निवेश के लिए उद्योग जगत का आह्वान किया।
राजन पर हिंदुत्‍व खेमेे की चुप्‍पी, दूसरे कार्यकाल के लिए क्‍या बात बन जाएगी

राजन पर हिंदुत्‍व खेमेे की चुप्‍पी, दूसरे कार्यकाल के लिए क्‍या बात बन जाएगी

रिजर्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन को दूसरा कार्यकाल नहीं दिए जाने का भाजपा के नेता और राज्यसभा के सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने पुरजोर विरोध किया है, बावजूूद इसके अभी तक देश का हिंदुत्‍व खेमे इस मामले में चुप्‍पी साधे हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राजन का मामला काफी कठिन हो सकता है।
नीतीश की मंशा, जहां भाजपा की सरकारें, मोदी वहां शराबबंदी लागू कराएं

नीतीश की मंशा, जहां भाजपा की सरकारें, मोदी वहां शराबबंदी लागू कराएं

बिहार में शराबबंदी करने के बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा को भी उन राज्‍यों में शराबबंदी लागू कराने को कहा है, जहां जहां उसकी सरकारें हैं। कुमार ने जोद देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा शासित राज्यों में शराब बंदी जल्द से जल्द लागू करनी चाहिए। नीतीश ने रविवार को पटना में जनता दल यूनाइटेड के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के बाद पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।
पांच देशों के दौरे पर पीएम रवाना, अाज हेरात में सलमा बांध का उद्घाटन करेंगे

पांच देशों के दौरे पर पीएम रवाना, अाज हेरात में सलमा बांध का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अपनी पांच देशों की यात्रा के पहले पड़ाव में अफगानिस्तान के लिए रवाना हो गए। पीएम कतर, स्विटजरलैण्ड, अमेरिका और मैक्सिको भी जाएंगे। यात्रा के पहले चरण में वह अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में भारत-अफगान मैत्री सहयोग कार्यक्रम के तहत निर्मित सलमा बांध का उद्घाटन करेंगे। पीएम की इस यात्रा का मुख्य मकसद इन देशों के साथ भारत के व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा सहयोग को विस्तार देना और संबंधों को नई गति प्रदान करना है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement