Advertisement

Search Result : "Narendra modi 3.0"

यूपी में पीएम मोदी ही भाजपा का आसरा

यूपी में पीएम मोदी ही भाजपा का आसरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही उत्तर प्रदेश चुनावों में भाजपा का प्रमुख चेहरा होंगे। यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा मोदी के नाम और उनके चेहरे के आसरे पर ही है। चुनाव प्रचार में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और मोदी सरकार की किसानों, गरीबों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को खासतौर पर उठाया जाएगा। बिहार चुनाव में मिली शर्मनाक पराजय के बाद भाजपा की प्रतिष्ठा उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रदर्शन पर टिकी हुई है।
सूरजकुंड मंथन : भाजपा शासित राज्यों में हो सकता है बदलाव

सूरजकुंड मंथन : भाजपा शासित राज्यों में हो सकता है बदलाव

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय राज्यों के संगठन महामंत्रियों की बैठक सूरजकुंड के राजहंस में 13 सितंबर तक चलेगी। मीडिया को इस बैठक से दूर रखा गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें पार्टी के संगठनात्मक स्तर, ग्रास रूट तक मजबूती, केंद्र सरकार की नीतियों और खासकर उत्तरप्रदेश पंजाब में जीत का मार्ग प्रशस्त करने पर चर्चा की जा रही है।
आसियान में मोदी बोले, सुरक्षा पर मंडराने वाला साझा खतरा है आतंकवाद का निर्यात

आसियान में मोदी बोले, सुरक्षा पर मंडराने वाला साझा खतरा है आतंकवाद का निर्यात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान की ओर स्पष्ट संकेत देते हुए हुए गुरुवार को आतंकवाद के बढ़ते निर्यात पर गहरी चिंता जताई और कहा कि यह क्षेत्र की सुरक्षा पर मंडराने वाला एक साझा खतरा है। उन्होंने आतंकवाद से निपटने के लिए आसियान के सदस्य देशों से समन्वित प्रतिक्रिया देने की अपील की।
श्रीलंका में भारत सहयोग से बने अस्पताल का उद्घाटन करेंगे मोदी

श्रीलंका में भारत सहयोग से बने अस्पताल का उद्घाटन करेंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई 2017 को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जाएंगे। वहां वह एक अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे। यह जानकारी श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्री राजथा सेनारत्ने ने साप्ताहिक ब्रीफिंग में दी। यह कार्यक्रम संभवतः वैसाक उत्सव के आसपास होगा जो श्रीलंका में बड़ा बौद्ध उत्सव माना जाता है।
बिहार और यूपी के लोगों को मिली पीएम मोदी से सबसे अधिक मदद

बिहार और यूपी के लोगों को मिली पीएम मोदी से सबसे अधिक मदद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से देश में बिहार और उत्‍तर प्रदेश के लोगों को सबसे अधिक मदद दी गई है। पीएमओ के अनुसार जब से नरेन्द्र मोदी पीएम बने हैं तब से लेकर अब तक जरूरत में फंसे लोगों की 100 करोड़ से अधिक फंड से मदद दी जा चुकी है। नियमों के अनुसार कोई भी पीएमओ से मदद मांग सकता है।
मिसाइल की छांव में तरक्की का संकल्प। आलोक मेहता

मिसाइल की छांव में तरक्की का संकल्प। आलोक मेहता

टी.वी. समाचार चैनलों की खबरें देखने पर आपको आशंका होती होगी कि दक्षिण चीन सागर पर लड़ाकू विमान उड़ने या मिसाइलयुक्त पनडुब्बियां घूमने अथवा हिमालय की पर्वत शृंखलाओं से लगी भारत-चीन सीमाओं पर बढ़ती सैन्य गतिविधियों से कहीं युद्ध का खतरा तो नहीं मंडरा रहा है। यदा-कदा किसी नेता, सैन्य अधिकारी या प्रवक्ता की कड़ी चेतावनी चीन, अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, सऊदी अरब, ईरान, दक्षिण अफ्रीका में भी सुनी जा सकती है। महाशक्तियों को अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए कई बार कड़ा रुख दिखाना पड़ता है। भारत अब उन्हीं शक्तिशाली देशों के साथ उठने-बैठने लगा है।
जी20 में मोदी ने कहा, आर्थिक अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह खत्म करें

जी20 में मोदी ने कहा, आर्थिक अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह खत्म करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अत्यधिक बैंकिंग गोपनीयता खत्म करने के लिए जी 20 के सदस्य देशों का आहवान करते हुए साफ किया कि प्रभावी वित्तीय संचालन के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ पहल करने के वास्ते पूर्ण प्रतिबद्धता और आर्थिक अपराधियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह खत्म करने की जरूरत है। चीन के पूर्वी भाग में स्थित हांगझोउ शहर में आयोजित जी 20 सम्मेलन के दूसरे दिन मोदी ने अपने भाषण में कहा कि प्रभावी वित्तीय संचालन के लिए भ्रष्टाचार, कालाधन और करचोरी से निपटना महत्वपूर्ण है।
पीएम मोदी ने सीपीईसी और आतंकवाद पर शी के समक्ष जताई चिंता

पीएम मोदी ने सीपीईसी और आतंकवाद पर शी के समक्ष जताई चिंता

भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से होकर गुजरने वाले चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) और क्षेत्र से पैदा होने वाले आतंकवाद पर आज चीन के समक्ष अपनी चिंता जाहिर की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से कहा कि दोनों देशों को एक-दूसरे के रणनीतिक हितों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।
राजन गए, जाते हुए बोले आरबीआई के ‘ना’ कहने का सिलसिला बरकरार रहे

राजन गए, जाते हुए बोले आरबीआई के ‘ना’ कहने का सिलसिला बरकरार रहे

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन का कार्यकाल समाप्‍त हो गया। अपने अंतिम भाषण में रघुराम राजन ने देश के केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता का संरक्षण करने को कहा है। राजन ने कहा कि सरकार के शीर्ष स्तर को ‘ना’ कहने की रिजर्व बैंक की स्वतंत्रता का संरक्षण होना चाहिए। सरकार के साथ नीतिगत मतभेद पर उनके पूर्ववर्ती डी सुब्बाराव के बयान को याद करते हुए राजन ने कहा, हमें कुछ और आगे बढ़ना होगा, रिजर्व बैंक को केवल मौजूद नहीं रहना होगा बल्कि इसकी ना कहने की क्षमता का संरक्षण किया जाना चाहिए।
वरुण बोले, सांसदों की औसत सम्पत्ति 15 करोड़ फिर भी वेतन बढ़वा रहे

वरुण बोले, सांसदों की औसत सम्पत्ति 15 करोड़ फिर भी वेतन बढ़वा रहे

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि सांसदों की औसत सम्पत्ति 15 करोड़ रुपये है फिर भी वेतन-भत्ते में वृद्घि की मांग उठाई गई। इससे मुझे शर्म आती है। मैंने तत्कालीन लोकसभा स्पीकर को लिखकर दिया कि मैं बढ़ी हुई सैलरी नहीं लूंगा। वर्ष 2009 से मैं अपनी तनख्वाह उन किसानों के परिवारों को दे रहा हूं, जिन्होंने कर्ज के कारण आत्महत्या कर ली थी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement