Advertisement

Search Result : "Narendra modi 3.0"

सेना की तारीफ करने के बजाए मोदी दे रहे चुनावी संदेश : मायावती

सेना की तारीफ करने के बजाए मोदी दे रहे चुनावी संदेश : मायावती

बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लखनऊ में दशहरा उत्सव में शामिल होने को राजनीति तथा चुनावी स्वार्थ से प्रेरित कदम बताते हुए बुधवार को कहा कि मोदी का अपने भाषण में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर :पीओके: में आतंकवादियों के शिविरों पर सर्जिकल स्टाइक करने पर सेना की तारीफ में एक शब्द भी नहीं कहना बड़े दुख की बात है।
भाजपा गठबंधन तोड़े फिर हम उसे बताएंगे क्‍या होती है सर्जिकल स्ट्राइक : उद्धव

भाजपा गठबंधन तोड़े फिर हम उसे बताएंगे क्‍या होती है सर्जिकल स्ट्राइक : उद्धव

शिवसेना अध्‍यक्ष उद्धव ठाकरेे ने साफ कहा है कि महाराष्‍ट्र में भाजपा शिवेसना से गठबंधन तोड़कर दिखाए बाद में हम उसे बताएंगे कि सर्जिकल स्‍ट्राइक क्‍या होती है। निगम चुनाव को लेकर दोनों दल आमने-सामने आ गए हैं और मामला गठबंधन टूटने तक आ पहुंचा है। शिवसेना प्रमुख का यह बयान इसी दिशा में देखा जा रहा है।
सर्जिकल स्‍ट्राइक का मुख्य श्रेय तो प्रधानमंत्री को ही जाता है : पर्रिकर

सर्जिकल स्‍ट्राइक का मुख्य श्रेय तो प्रधानमंत्री को ही जाता है : पर्रिकर

लक्षित हमलों के श्रेय को लेकर हो रही राजनीति के बीच रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बुधवार को कहा है कि संदेह जताने वाले लोगों समेत सभी भारतीय इस सर्जिकल अभियान का श्रेय ले सकते हैं जिसे अंजाम सैन्य बलों ने दिया है ना कि किसी राजनीतिक पार्टी ने।
लखनऊ में रावण का

लखनऊ में रावण का "सर्जिकल स्ट्राइक" नहीं करेंगे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को विजयादशमी के पर्व पर की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना दिवस पर भी बधाई दी। मोदी ने ट्वीट किया, स्थापना दिवस पर सभी स्वयंसेवकों को मेरी शुभकामनाएं। मोदी आज लखनऊ की ऐशबाग रामलीला देखने जाएंगे लेकिन रावण के पुतले का दहन नहीं करेंगे। उनके वहां से जाने के बाद पुतला दहन किया जाएगा।
कायाकल्‍प की कवायद, रेलवे कर्मचारियों के सुझावों पर पीएम करेंगे विचार

कायाकल्‍प की कवायद, रेलवे कर्मचारियों के सुझावों पर पीएम करेंगे विचार

भारतीय रेलवे के कायाकल्प और उसके आधुनिकीकरण के लिए रेल कर्मचारियों ने एक लाख से ज्यादा सुझाव दिए हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है जल्द ही सारे सुझाव पढ़े जाएंगे। रेलवे का कहना है कि इसके बाद थीम तय की जाएगी और जनरल मैनेजर लेवल पर टीमों का गठन होगा। बाद में हर टीम को थीम दी जाएगी। यह टीम स्टडी करके अपना पूरा आइडिया डिटेल में देगी।
मोदी की तरह ही हवा हवाई सपने दिखा रही है सपा सरकार: मायावती

मोदी की तरह ही हवा हवाई सपने दिखा रही है सपा सरकार: मायावती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्मार्ट फोन योजना को छलावा बताते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सपा सरकार जनता को वैसे ही हवा हवाई सपने दिखा रही है, जैसे 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखाए थे।
'अच्छे दिन के जुमले पर सत्ता में आए लोगों ने एक भी अच्छा काम नहीं किया'

'अच्छे दिन के जुमले पर सत्ता में आए लोगों ने एक भी अच्छा काम नहीं किया'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगर विरोधियों को चुनाव की इतनी जल्‍दी हैं तो वह भी मुकाबले के लिए तैयार हैं। उन्‍होंने संकेत दिया कि सूबे में आगामी फरवरी में विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि वह परिणाम से नहीं डरते। सपा सरकार ने प्रदेश में बहुत से विकास कार्य कराए हैं। अगर जनता को विकास पसंद आया होगा तो सपा को जीत मिलेगी। मोदी सरकार का नाम लिए बिना उन्‍होंने कहा कि अच्छे दिन लाने के नाम पर सत्ता में आए लोगों ने एक भी अच्छा काम नहीं किया है।
राजनीतिक स्वार्थ के लिए लखनऊ में दशहरा मनाने आ रहे हैं मोदी: मायावती

राजनीतिक स्वार्थ के लिए लखनऊ में दशहरा मनाने आ रहे हैं मोदी: मायावती

उत्तर प्रदेश के 2017 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजधानी लखनऊ में दशहरा मनाने को राजनीतिक स्वार्थ करार दिया और कहा कि भाजपा को अब धर्म की राजनीति करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
दीनदयाल दर्शन की एक चाभी संघ, एक भाजपा के पास

दीनदयाल दर्शन की एक चाभी संघ, एक भाजपा के पास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस के सरकार्यवाह भय्याजी जोशी ने आज दिल्ली के विज्ञान भवन में दीनदयाल उपाध्याय वाड्मय (15 खंड) का विमोचन किया। आम विमोचन से अलग इस समरोह में पुस्तकें सुनहरे वर्क में लिपटी हुई अतिथियों के हाथों में नहीं थीं। समारोह में दीनदयाल उपाध्याया वाड्मय के 15खंड एक बक्से में रख थे जिसके दो कपाटों पर ताला लगा था। एक कपाट पर लगा ताला मोदी ने खोला जबकि दूसरी ओर का भय्याजी जोशी ने। आज के कार्यक्रम का यही सबसे बड़ा संदेश था, जिसके निहितार्थ बहुत कुछ समझे जा सकते हैं।
लक्षित हमलों में लश्कर-ए-तैयबा को सबसे अधिक नुकसान : रिपोर्ट

लक्षित हमलों में लश्कर-ए-तैयबा को सबसे अधिक नुकसान : रिपोर्ट

भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार आतंकी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों में पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को अधिकतम नुकसान पहुंचा। खुफिया एजेंसियों द्वारा पकड़ी गई बातचीत से जुड़े आकलन रिपोर्ट के मुताबिक लश्कर के लगभग 20 आतंकवादी मारे गए।
Advertisement
Advertisement
Advertisement