Advertisement

Search Result : "Congress leader K. C. Venugopal"

नेहरू की विरासत फूलपुर से चुनाव लड़ प्रियंका भर सकती हैं कांग्रेस में जोश

नेहरू की विरासत फूलपुर से चुनाव लड़ प्रियंका भर सकती हैं कांग्रेस में जोश

यूपी में कांग्रेस सत्‍ता में वापसी के लिए सभी हरसंभव प्रयास कर रही है। पार्टी उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी को देश के सबसे बड़े सूबे के विधानसभा चुनाव पर सक्रिय रहने के लिए पार्टी सूत्रों ने कहा है। दाेनों भाई-बहन इस प्रदेश को जीतने की कोशिश में है। विधानसभा चुनाव के अलावा लोेकसभा में यहां कांग्रेस दमदार प्रदर्शन की अास लगाई हुई है। पार्टी इसके लिए विशेष रणनीति भी बना रही है।
नोटबंदी पर धरना : राहुल बोले, कोई सूट-बूट वाला लाइन में दिखता है क्या?

नोटबंदी पर धरना : राहुल बोले, कोई सूट-बूट वाला लाइन में दिखता है क्या?

नोटबंदी के मुद्दे पर एकजुट विपक्ष ने बुधवार को संसद भवन के समक्ष धरना दिया और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे अचानक किया गया दुनिया का सबसे बड़ा वित्तीय प्रयोग करार दिया। उन्होंने कहा कि इसकी घोषणा कथित तौर पर लीक किये जाने की जांच संयुक्त संसदीय समिति :जेपीसी: से कराने की मांग पर विपक्ष दृढ़ है।
आतंकवाद से निपटने के नए विचार ला सकते हैं ट्रंप : राम माधव

आतंकवाद से निपटने के नए विचार ला सकते हैं ट्रंप : राम माधव

भाजपा के वरिष्ठ नेता का कहना है कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रूख भारत के प्रति दोस्ताना प्रतीत होता है। भाजपा के नेता राम माधव ने उम्मीद जताई है कि ट्रंप आतंकवाद से निपटने के नए विचार लाएंगे और कानून का शासन स्थापित करेंगे।
नरेंद्र मोदी-इंदिरा गांधी के बीच तुलना से कांग्रेस परेशान नहीं : सोनिया

नरेंद्र मोदी-इंदिरा गांधी के बीच तुलना से कांग्रेस परेशान नहीं : सोनिया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बीच तुलना की बात को खारिज करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी पार्टी सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने इस बात को भी खारिज कर दिया कि मोदी का मुकाबला करने वाला कांग्रेस के पास कोई नेता नहीं है। उन्होंने एक चैनल से कहा, निश्चित तौर पर, हां। हम सत्ता में वापस आएंगे।
चेयरमैन बनने भाजपा नेता ने दे डाली 4.5 करोड़ रु. की रिश्‍वत

चेयरमैन बनने भाजपा नेता ने दे डाली 4.5 करोड़ रु. की रिश्‍वत

केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय में वेयर हाउस कॉर्पोरेशन का चेयरमैन बनने के लिए जयपुर के एक भाजपा नेता ने 4.5 करोड़ रु. की रिश्‍वत दी। भाजपा नेता सीताराम को बाद में रिश्‍वतखोरी के आरोप में नई दिल्ली की पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना पुलिस ने राजस्‍थान के सांगानेर से पकड़ा है।
2000 रुपए के नोट जारी करना पीएम मोदी का गैरकानूनी कदम : शर्मा

2000 रुपए के नोट जारी करना पीएम मोदी का गैरकानूनी कदम : शर्मा

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 2000 रुपए के नोट जारी करते समय कानून का पालन नहीं करने का सोमवार को आरोप लगाया और इस मामले को संसद के भीतर एवं बाहर उठाने का संकल्प लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने देश को वित्तीय अराजकता की स्थिति में डाल दिया है।
नोटबंदी पर विपक्ष का भारी हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

नोटबंदी पर विपक्ष का भारी हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

बड़े नोटों को अमान्य करने के मोदी सरकार के निर्णय के मुद्दे पर एकजुट विपक्ष के भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजे दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
घोर विरोधी ट्रंप और रोम्नी ने की मुलाकात, वैश्विक मामलों पर हुई चर्चा

घोर विरोधी ट्रंप और रोम्नी ने की मुलाकात, वैश्विक मामलों पर हुई चर्चा

उदारवादी रिपब्लिकन नेता मिट रोम्नी ने अपने घोर विरोधी और अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आज मुलाकात की और दूरगामी महत्व के वैश्विक मामलों पर चर्चा की। इस बीच रोम्नी को अगला विदेश मंत्री बनाए जाने की खबरों का बाजार गरम है।
नोटबंदी के मुद्दे पर मोदी ने आगरा में साधा ममता पर निशाना

नोटबंदी के मुद्दे पर मोदी ने आगरा में साधा ममता पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आगरा में आयोजित एक रैली में कहा कि करोड़ों रूपये के चिटफंड घोटाले के पीछे जिन नेताओं का हाथ रहा है, वे उन पर हमला इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि नोटबंदी से उन्हें करारी चोट पड़ी है। मोदी की इस टिप्पणी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखे हमले के तौर पर देखा जा रहा है।
नोटबंदी: राज ठाकरे ने मोदी सरकार पर कसा तंज, शिवसेना के हमले जारी

नोटबंदी: राज ठाकरे ने मोदी सरकार पर कसा तंज, शिवसेना के हमले जारी

नोटबंदी के फैसले से आम लोगों को हो रही परेशानी को लेकर भाजपा को जहां अपनी ही सहयोगी शिवसेना के हमलों का सामना करना पड़ रहा है वहीं अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने भी मोदी सरकार पर तंज कसा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement