Advertisement

मध्य प्रदेश: जगदीश देवड़ा को वित्त, गोपाल भार्गव को पीडब्ल्यूडी की जिम्मेदारी, देखें मंत्रियों की पूरी सूची

शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल विस्तार के 10 दिन बाद विभागों का बंटवारा कर दिया। इस दौरान उन्होंने...
मध्य प्रदेश: जगदीश देवड़ा को वित्त, गोपाल भार्गव को पीडब्ल्यूडी की जिम्मेदारी, देखें मंत्रियों की पूरी सूची

शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल विस्तार के 10 दिन बाद विभागों का बंटवारा कर दिया। इस दौरान उन्होंने विभागों में फेरबदल भी कर दिया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से स्वास्थ्य विभाग छीनकर सिंधिया समर्थक डॉ. प्रभुराम चौधरी को दे दिया है। माना जा रहा है कि सिंधिया समर्थकों को उनकी पसंद के विभाग को दिए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पास सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन सहित ऐसे विभाग रखे हैं जो किसी अन्य मंत्री के पास नहीं हैं।

चौथी बार सीएम बनने के बाद पहली बार शनिवार को ग्वालियर आए शिवराज सिंह चौहान ने संभागायुक्त कार्यालय में बैठक के बाद कहा था रविवार को नए मंत्रियों को विभाग मिल जाएंगे। हालांकि, लिस्ट सोमवार सुबह ही आई।

गोपाल भार्गव को लोक निर्माण और कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है वहीं विजय शाह वन मंत्री, बिसाहू लाल सिंह खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का मंत्री पद संभालेंगे।

वहीं नरोत्तम मिश्रा को गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि विभाग की जिम्मेदारी, तुलसी राम सिलावट को जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास की जिम्मेदारी, जगदीश देवड़ा को वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा यशोधा राजे सिंधिया को खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, भूपेंद्र सिंह को नगरीय विकास एवं आवास, मीना सिंह मांडवे को आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाती कल्याण, कमल पटेल को किसान कल्याण एवं कृषि विकास, एंदल सिंह कंषाना को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग दिया गया है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार: 28 मंत्रियों ने ली शपथ, सिंधिया के नौ करीबियों को भी जगह

जबकि गोविंद सिंह राजपूत को राजस्व, परिवहन, बृजेंद्र प्रताप सिंह को खनिज साधन, श्रम, विश्वास सारंग को चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास, इमरती देवी को महिला एवं बाल विकास, प्रभुराम चौधरी को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महेंद्र सिंह सिसौदिया को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग दिया गया है।

वहीं प्रद्युम्म सिंह तोमर को ऊर्जा, प्रेम सिंह पटेल को पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, ओम प्रकाश सकलेचा को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, उषा ठाकुर को पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म, अरविंद भदौरिया को सहकारिता, लोक सेवा संस्थान विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मोहन यादव को उच्च शिक्षा, हरदीप सिंह डंग को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण, राजवर्धन सिंह प्रेम सिंह दत्तीगांव को औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, भारत सिंह कुशवाहा (राज्य मंत्री) को उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा घाटी विकास, इन्दर सिंह परमार (राज्य मंत्री) को स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन का दायित्व मिला है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad