Advertisement

मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार: 28 मंत्रियों ने ली शपथ, सिंधिया के नौ करीबियों को भी जगह

आखिरकार मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की गुत्थी सुलझ ही गई। प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान...
मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार: 28 मंत्रियों ने ली शपथ, सिंधिया के नौ करीबियों को भी जगह

आखिरकार मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की गुत्थी सुलझ ही गई। प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में आज 28 नए मंत्री शामिल हुए। भोपाल के राजभवन में प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें 20 लोगों ने कैबिनेट और 8 ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली, जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया के नौं वफादार भी शामिल हैं।

बता दें कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिरने के बाद जब शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब कुछ ही मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

आज यानी गुरुवार को कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें 20 कैबिनेट मंत्री, 8 राज्य मंत्री शामिल हैं। इनमें गोपाल भार्गव, विजय शाह, यशोधरा राजे सिंधिया समेत कई बड़े नेता शामिल रहे। ऐसे में नई सरकार बनने के बाद ये पहला मंत्रिमंडल विस्तार है, जिसमें कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को जगह मिली। शपथ ग्रहण में खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री

- गोपाल भार्गव

- विजय शाह

- जगदीश देवड़ा

- बिसाहू लाल सिंह

- यशोधरा राजे सिंधिया  

- भूपेंद्र सिंह

- एदल सिंह कंषाना

- बृजेंद्र प्रताप सिंह

- विश्वास सारंग

- इमरती देवी

- प्रभुराम चौधरी

-  महेंद्र सिंह सिसौदिया(संजू भैया)

- प्रद्युमन सिंह तोमर

- प्रेम सिंह पटेल

- ओमप्रकाश सकलेचा

- उषा ठाकुर

- अरविंद भदौरिया

-  डॉ. मोहन यादव

- हरदीप सिंह डंग

- राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव।

राज्यमंत्री

- भरत सिंह कुशवाह

- इंदर सिंह परमार

- रामलेखावन पटेल

- राम किशोर कांवरे

- बृजेंद्र सिंह यादव

- गिर्राज दंडौतिया  

- सुरेश धाकड़

- ओपीएस भदौरिया

मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सदस्य

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सदस्य हैं, लिहाजा अधिकतम 35 विधायक ही मंत्री बन सकते हैं। शिवराज सिंह चौहान ने ब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब कैबिनेट में सिर्फ 6 मंत्री ही शामिल हुए थे। मंत्रियों के नाम तय करने को लेकर काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad