Advertisement

सचिन पायलट की सिंधिया जैसी हालत, इन नौजवानों को सब्र नहीं: दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सचिन पायलट पर निशाना साधा है।...
सचिन पायलट की सिंधिया जैसी हालत, इन नौजवानों को सब्र नहीं: दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सचिन पायलट पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सचिन पायलट की हरकतें पार्टी के अनुशासन के विरुद्ध हैं। इन युवाओं में सब्र नहीं है। दिग्विजय ने सचिन पायलट को धैर्य रखने की सलाह दी है।

दिग्विजय सिंह ने कहा, " वही(ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसी)हालत सचिन पायलट जी की है। सचिन को 26-27साल की उम्र में एमपी बना दिया। राजस्थान का डिप्टी सीएम बना दिया। अभी उनकी उम्र ही क्या है 37-38 साल है, थोड़ा धैर्य रखो। कितने ऐसे लोग हैं जो इतनी जल्दी राजनीतिक पायदान पर ऊपर चढ़ते हैं।"

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि जिस तरह का व्यवहार उन्होंने (सचिन पायलट) किया वो कांग्रेस पार्टी की नीतियों के खिलाफ है। इन नौजवानों को सब्र नहीं है, राजनीति में सब्र होना चाहिए। सब्र से ही इंसान आगे बढ़ता है।

 

यह भी पढ़े- सचिन पायलट समेत 19 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की तैयारी में कांग्रेस, स्पीकर ने भेजा नोटिस

बता दें कि कुछ दिन पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वॉइन कर लिया था। सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने की वजह से कई विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। इस कारण कमलनाथ सरकार गिर गई थी। उस वक़्त सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर कई आरोप लगाए थे।

 

यह भी पढ़े- राजस्थान: बैठक में शामिल नहीं होने पर कांग्रेस ने पायलट और अन्य 18 विधायकोंं को दिया नोटिस

वहीं अब सचिन पायलट खुले तौर पर बगावत कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने भाजपा में जाने से साफ इनकार किया है। सचिन पायलट ने पार्टी के सभी पदों से हटाए जाने के बाद बुधवार को न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा कि वे भाजपा में शामिल नहीं हो रहे। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान में कांग्रेस को वापस लाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad