Advertisement

जानें कौन है मोहित कंबोज, जिन्हें नवाब मलिक ने आर्यन केस में बताया मास्टरमाइंड

महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोहित...
जानें कौन है मोहित कंबोज, जिन्हें नवाब मलिक ने आर्यन केस में बताया मास्टरमाइंड

महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोहित कंबोज को आर्यन केस का मास्टरमाइंड बताया हैं। नवाब मलिक ने कहा कि आर्यन खान का केस किडनैपिंग और फिरौती का है। आर्यन खान किडनैपिंग केस में मोहित कंबोज मास्टरमाइंड हैं। इन बड़े आरोपों के बाद आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर मोहित कंबोज कौन हैं? उनके ट्विटर अकॉउंट के बायो के मुताबिक वें भाजपा कार्यकर्ता हैं, जबकि वे भाजपा में कई अहम पदो पर रह चुके हैं।

मोहित कंबोज भाजपा के मुंबई इकाई के महासचिव हैं। उनके खिलाफ सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा जांच कर रही है। कंबोज 2016 से 19 के बीच भाजपा की मुंबई युवा शाखा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें 2019 में मुंबई भाजपा का महासचिव नियुक्त किया गया था।

ड्रग्स केस में मोहित कंबोज ने शनिवार को सुनील पाटिल को मास्टमाइंड बताया था। कंबोज ने आरोप लगाया था कि सुनील पाटिल एनसीपी का आदमी है और उसी ने किरण गोसावी के साथ मिलकर यह षड्यंत्र रचा। कंबोज ने यह भी आरोप लगाया था कि नवाब मलिक सिंडिकेट चला रहे हैं।

ये भी पढ़ें - नवाब मलिक का नया आरोप- आर्यन को ट्रैप करके किडनैप किया, उगाही में मोहित कंबोज वानखेड़े का पार्टनर

 

इन आरोपों के बाद नवाब मलिक ने रविवार को दावा किया, 'कोर्ट की कार्यवाही में बार बार ये बात सामने आई कि आर्यन खान खुद कोई टिकट लेकर उस क्रूज पर नहीं गए थे। प्रतीक गाबा और आमिर फर्नीचर वाले के जरिए वो वहां गए। मैं सीधे बताना चाहता हूं कि ये पूरा मामला किडनैपिंग और फिरौती का है:'

नवाब मलिक ने आगे कहा कि मोहित कंबोज के साले के जरिए ट्रैप लगाई गई और वहां आर्यन खान को पहुंचाया गया। किडनैप कर 25 करोड़ की फिरौती मांगने का खेल हुआ। डील 18 करोड़ में हुई, 50 लाख रुपए उठाए गए पर एक सैल्फी ने खेल बिगाड़ दिया। किडनैपिंग का मास्टरमाइंड मोहित कंबोज है जो वानखेड़े का साथी है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad