Advertisement

आईवीएफ भ्रूणों के लिए संगीत ‌

यूं तो बार्सिलोना के गायक एंटोनियो ओरोज्को जब भी स्टेज पर आते हैं, सूट-बूट में होते हैं। लेकिन यह स्पेनिश गायक इस बार अलग तरह की पोशाक में थे। यह खास पोशाक उन्होंने खास कार्यक्रम के लिए पहनी थी। उनके श्रोता भी खास थे। यह कार्यक्रम एक आइवीएफ क्लीनिक में हुआ।
आईवीएफ भ्रूणों के लिए संगीत ‌

 

विश्व में संभवतः यह पहली बार हुआ है कि भ्रूणों के लिए संगीत का कोई कार्यक्रम आयोजित किया गया। लातिन अमेरिका और स्पेन के इस प्रसिद्ध गायक ने 380 भ्रूणों के सामने बार्सिलोना के मारक्वेज इंस्टीट्यूट में यह प्रस्तुति दी। 

 

करीब दर्जन भर इनक्यूबेटर के सामने एंटोनियो ने गिटार पर मनमोहक धुनें छेड़ीं। इस शोध केंद्र में भ्रूणों पर संगीत के सकारात्मक असर का अध्ययन किया जा रहा है। यह शोध एक अध्ययन के आधार पर किया जा रहा है जिसमें कहा गया है कि संगीत भ्रूण पर अच्छा असर डालता है। अगर इस अध्ययन के सकारात्मक परिणाम मिले तो आईवीएफ तकनीक के लिए यह अच्छी खबर होगी। कई दंपति जो माता-पिता बनने में अक्षम हैं, आईवीएफ तकनीक का सहारा लेते हैं। ऐसे में यदि भ्रूण पैट्री डिश में सही तरीके से विकसित हो जाएंगे तो यह निसंतान दंपतियों के लिए बड़ी आस होगी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad