भारत की एक महिला को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के तैमानी इलाके से अगवा कर लिया गया है और अफगान अधिकारी उसकी सुरक्षित रिहाई करने की कोशिश कर रहे हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया कि कोलकाता की रहने वाली यह महिला अफगानिस्तान के आगा खान फाउंडेशन के लिए काम करती है और उसका अपहरण गुरुवार रात हुआ। सूत्रों ने बताया कि उसकी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए भारतीय दूतावास अफगान अधिकारियों के संपर्क में है। उन्होंने बताया कि सरकार कोलकाता में महिला के परिवार के भी संपर्क में है।
काबुल में भारतीय महिला को अगवा किया, सुरक्षित रिहाई के प्रयास जारी
भारत की एक महिला को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के तैमानी इलाके से अगवा कर लिया गया है। अफगान अधिकारी उसकी सुरक्षित रिहाई करने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement