Advertisement

चौतरफा आलोचना से झुका वॉट्सऐप ,3 महीने के लिए प्राइवेसी अपडटे प्लान टाला

 वॉट्सऐप  ने प्राइवेसी अपडटे प्लान पर बढ़ते विवाद को देखते हुए उसे 3 महीने के लिए टाल दिया है। कंपनी...
चौतरफा आलोचना से झुका वॉट्सऐप ,3 महीने के लिए प्राइवेसी अपडटे प्लान टाला

 वॉट्सऐप  ने प्राइवेसी अपडटे प्लान पर बढ़ते विवाद को देखते हुए उसे 3 महीने के लिए टाल दिया है। कंपनी द्वापा ब्लॉग के जरिए दी गई जानकारी के अनुसार अब 8 फरवरी को किसी का वॉट्सऐप अकाउंट बंद नहीं होगा। कंपनी धीरे-धीरे 15 मई तक पॉलिसी लागू करेगी। कंपनी का कहना है कि पॉलिसी का समय आगे बढ़ाने से यूजर्स को उसे समझने का समय मिल जाएगा। वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी फेसबुक ने बताया कि नए अपडेट को लेकर लोगों में काफी गलतफहमी है, जिसके चलते फिलहाल नए अपडेट को रोक दिया गया है।


कंपनी ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘हम उस तारीख को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसमें यूजर्स से पॉलिसी और शर्तें पढ़ने और उन्हें स्वीकार करने को कहा जाएगा। 8 फरवरी को किसी का अकाउंट डिलीट या सस्पेंड नहीं किया जाएगा। हम अपनी प्राइवेसी और सुरक्षा पॉलिसी को लेकर स्पष्ट जानकारियां देंगे और लोगों के बीच फैले भ्रम को दूर करेंगे। इसके बाद कंपनी धीरे-धीरे लोगों से नई पॉलिसी पर उनकी राय लेगी। इसके लिए 15 मई तक का समय तय किया गया है।"

 इससे पहले कहा गया था कि वाट्सऐप 8 फरवरी 2021 को अपनी टर्म्स ऑफ सर्विस को अपडेट करने जा रहा है. अगर वाट्सऐप यूजर्स इससे राजी नहीं होते हैं तो वे तो वे वाट्स ऐप का  इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे> इसी वजह से कई लाखों यूजर्स सिग्नल और टेलीग्राम ऐप पर चले गए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad