Advertisement

उपराष्ट्रपति अंसारी ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो के साथ वार्ता की

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने 17वें गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वेनेजुएला पहुंच गए हैं। अंसारी विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर वहां के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो से मुलाकात कर विस्तृत बातचीत की।
उपराष्ट्रपति अंसारी ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो के साथ वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति में अंसारी गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने वेनेजुएला के मार्गरिटा द्वीप पहुंचने के बाद मदुरो के साथ वार्ता की, जो वेनेजुएला में उनकी पहली आधिकारिक वार्ता है। मोदी दूसरे ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री हैं जो इस सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। इससे पहले 1979 में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने इस शिखर सम्मेलन में शिरकत नहीं की थी। मदुरो के साथ वार्ता के दौरान अंसारी के साथ विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर और सचिव (पश्चिम) सुजाता मेहता थीं।

अंसारी और मदुरो की इस बैठक से एक महीने से भी कम समय पहले वेनेजुएला की विदेश मंत्री डेल्सी रोडिगेज 17वें गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन का व्यक्तिगत तौर पर निमंत्रण देने के लिए भारत आई थीं। उन्होंने व्यापार, निवेश और हाइड्रोकार्बन समेत विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ बातचीत की थी। दोनों देश दोहरा कराधान से बचाव समझौता समेत कई अहम समझौतों को अंतिम रूप देने पर सहमत हुए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad