Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टट्रंप को 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। राष्ट्रपति...
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टट्रंप को 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप को इज़राइल-संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) शांति समझौते में उनकी भूमिका के लिए, नार्वे के एक सांसद क्रिस्चियन टायब्रिंग-गेजेड द्वारा नामित किया गया है।

ट्रंप की मध्यस्थता के बाद ही दोनों देशों के बीच ये समझौता हो पाया था। इजराइल और यूएई ने 13 अगस्त को इस समझौते की घोषणा की थी।

नॉर्वे के प्रोग्रेस पार्टी से सांसद और नाटो संसदीय सभा के चेयरमैन क्रिश्चियन टाइब्रिंग गजेड ने ट्रंप को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामित किया है।

उन्होंने यह इस्रायल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच शांति समझौते में ट्रंप की अहम भूमिका को देखते हुए किया। बता दें कि टाइब्रिंग ने साल 2018 में भी डोनाल्ड ट्रंप को इस पुरस्कार के लिए नामित किया था।  

टाइब्रिंग ने कहा कि ट्रंप ने इज़राइल और यूएई के बीच ही समझौता नहीं कराया है, बल्कि उत्तरी कोरिया और ईरान के साथ भी शांतिपूर्ण बातचीत की अपील की है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वैश्विक शांति स्थापित करने के लिए ट्रंप से ज्यादा कोशिश इस पुरस्कार के लिए नामित किसी अन्य सदस्य ने नहीं किए हैं। जब भी किन्ही दो देशों के बीच विवाद की स्थिति बनी तो ट्रंप ने इसे सुलझाने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की, वही इस पुरस्कार के असली हकदार हैं। 

उन्होंने इस पुरस्कार के लिए ट्रंप के नामांकन हेतु लिखे गए पत्र में लिखा कि वह इस पुरस्कार को पाने की तीनों पात्रताएं पूरी करते हैं। उन्होंने अन्य देशों के साथ किसी भी प्रकार के सशस्त्र संघर्ष को बढ़ावा नहीं दिया और न ही किसी तरह के युद्ध की पहल की। उन्होंने बातचीत के द्वारा समझौते किए। ट्रंप ने मध्य पूर्व के देशों में नाटो और अमेरिकी सैनिकों की संख्या कम की है।

गौरतलब है कि 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार का एलान अगले साल अक्तूबर में होगा। 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement