Advertisement

न्यूजीलैंड में तेज भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, तटीय इलाके खाली करने का आदेश

न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप के कई हिस्सों में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गयी...
न्यूजीलैंड में तेज भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, तटीय इलाके खाली करने का आदेश

न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप के कई हिस्सों में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गयी है। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कर्माडेक द्वीप में पिछले कुछ घंटों के दौरान कई बार भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए जिनमें से एक की तीव्रता 8.1 मापी गयी। समाचार पत्र न्यूजीलैंड हेराल्ड के मुताबिक लोगों को तटीय इलाके खाली करने के लिए कहा गया है।

अमेरिका की सुनामी चेतावनी प्रणाली ने तटीय क्षेत्रों में तीन से 10 फीट ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad