Advertisement

आज साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, दुनिया के इन देशों में दिन में ही हो जाएगी रात

आज यानी मंगलवार को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह सूर्य...
आज साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, दुनिया के इन देशों में दिन में ही हो जाएगी रात

आज यानी मंगलवार को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के चिली, पेरू, ब्राजील, अर्जेंटीना, मेक्सिको, एक्वावाडोर, वेनुजुएला आदि देशों में प्रमुखता से दिखाई देगा। इस ग्रहण के दौरान सूर्य और पृथ्‍वी के बीच चंद्रमा आ जाएगा यानी सूर्य, चंद्रमा और पृथ्‍वी तीनों एक ही सीधी रेखा में आ जाएंगे। इस पूर्ण सूर्य ग्रहण के कारण दुनिया के कई हिस्सों में दिन में ही रात का नजारा देखने को मिलेगा।

4 घंटे 56 मिनट तक रहेगा सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण पूरे पांच घंटे का होगा जो भारतीय समयानुसार आज रात लगभग 10 बजकर 25 मिनट से शुरू होगा। इसके बाद 12 बजकर 53 मिनट पर ग्रहण का मध्‍य होगा और मंगलवार-बुधवार रात 3 बजकर 21 मिनट पर ग्रहण खत्म हो जाएगा।

आज का सूर्य ग्रहण साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है। साल की शुरुआत में ही दुनिया एक आंशिक सूर्य ग्रहण रूबरू हुई थी। तब 6 जनवरी को सूर्य ग्रहण लगा था। ये सूर्य ग्रहण पूर्वी एशिया और पैसिफिक क्षेत्र में देखा गया था।

नासा करेगी लाइव स्ट्रीमिंग

जो लोग इस सूर्य ग्रहण के नजारे को देखने का मन बना चुके हैं, उन्हें मायूस होने की जरूरत नहीं है, बल्कि उनके लिए भी मौका है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस खगोलीय घटना को लोगों तक पहुंचाने के लिए खास तैयारी की है। नासा इस पूर्ण सूर्यग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करेगी।

सीधे ग्रहण देखने से बचना चाहिए

व्यक्ति को सीधे ग्रहण देखने से बचना चाहिए। ग्रहण के दौरान सूर्य की सोलर रेडिएशन तेज हो जाती है जो कि आंखों के नाजुक टिशू को नुकसान पहुंचा सकता है। यदि ऐसा न किया गया तो विजन- इशू यानी देखने में दिक्कत पैदा हो सकती है। सूर्य की तेज रोशनी के संपर्क में आने से रेटिना को नुकसान पहुंच सकता है।

साल का तीसरा सूर्य ग्रहण दिसंबर महीने में लगेगा

बता दें कि जब सूर्य व पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है, तब पृथ्वी पर सूर्य का आने वाला प्रकाश रुक जाता है। यह स्थिति सूर्य ग्रहण कहलाती है। साल का तीसरा सूर्य ग्रहण दिसंबर महीने में लगेगा। यह साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा।

विज्ञान के हिसाब से ग्रहण मात्र एक खगोलीय घटना है

हिन्‍दू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ अमावस्‍या भी है। विज्ञान के हिसाब से देखा जाए तो यह मात्र एक खगोलीय घटना है लेकिन जो लोग ग्रहण को मानते हैं वह सूतक काल के समय न ही कुछ खाने की सलाह देते हैं और न पीने की। इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी जाती है। 

सूर्य ग्रहण का सेहत पर प्रभाव 

ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान खाने और पीने से बचना चाहिए। यह इसलिए हो सकता है क्योंकि ग्रहण के दौरान चुंबकीय क्षेत्र और पराबैंगनी किरणें काफी तीव्र होती हैं। यह भी माना जाता है कि योगाभ्यास के अनुसार, सूर्य के अस्त होते के तुरंत बाद भोजन का सेवन कम करना चाहिए और प्रकाश की अनुपस्थिति में भोजन से बचना चाहिए। यहां तक ‌कि डॉक्‍टर्स का भी मानना है कि ग्रहण से पहले-पहले खाना खा लेना बेहतर है, हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं होता है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad