Advertisement

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ के करीब, 5 लाख के करीब मृतकों का आंकड़ा

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ब्राजील, भारत, पाकिस्तान समेत कई देशों में...
दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ के करीब, 5 लाख के करीब मृतकों का आंकड़ा

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ब्राजील, भारत, पाकिस्तान समेत कई देशों में इससे जुड़े मामलों में लगातार तेजी दिख रही है और स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ के करीब पहुंचने वाली है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी 5 लाख के बेहद करीब है।

‘वर्ल्डोमीटर’ के मुताबिक, दुनियाभर में अभी तक कोरोना से संक्रमण के 99 लाख के पार हो चुकी है। वहीं, अब तक 4 लाख 96 हजार से ज्यादा लोग इसके कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। साथ ही 53 लाख से ज्यादा मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

अमेरिका इस वक्त पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का एपिसेंटर बना हुआ है। अमेरिका में 25 लाख से ज्यादा लोग अबतक कोरोना संक्रमित चुके हैं। एक लाख 27 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेकिन अब हर दिन ब्राजील में अमेरिका से ज्यादा केस और मौतें दर्ज की जा रही हैं। ब्राजील में पिछले 24 घंटों में 46 हजार से ज्यादा नए मामले आए, जबकि 1055 लोगों की मौत हुई।ब्राजील के बाद रूस और भारत में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।

देश

केस

मौत

अमेरिका

2,552,956

127,640

ब्राजील

1,280,054

56,109

रूस

620,794

8,781

भारत

509,446

15,689

यूके

309,360

43,414

स्पेन

294,985

28,338

पेरू

272,364

8,939

इटली

239,961

34,708

जर्मनी

194,399

9,026

चिली

263,360

5,068

 

10 देशों में दो लाख से ज्यादा केस

ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके, इटली, भारत, पेरू, चिली, ईरान और मैक्सिको में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है। वहीं, पाकिस्तान, तुर्की और जर्मनी में भी 1 लाख 90 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा केस के मामले में चौथे नंबर पर है, जबकि सबसे ज्यादा मौत के सूची में आठवें नंबर पर है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad