Advertisement

शिंजो आबे फिर चुने गए अपनी पार्टी के नेता, जापान में PM के तौर पर दर्ज करेंगे ये रिकॉर्ड

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे गुरुवार को फिर से सत्तारूढ़ दल के नेता चुन लिए गए। इसके साथ ही, अब वह...
शिंजो आबे फिर चुने गए अपनी पार्टी के नेता, जापान में PM के तौर पर दर्ज करेंगे ये रिकॉर्ड

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे गुरुवार को फिर से सत्तारूढ़ दल के नेता चुन लिए गए। इसके साथ ही, अब वह देश में सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे और संविधान में संशोधन करने के अपने सपने को साकार कर सकेंगे।

लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पद के लिए हुए द्विपक्षीय चुनाव में 63 वर्षीय रूढ़िवादी आबे को 553 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा को 254 मत मिले।

चुनाव जीतने के साथ ही आबे को और तीन वर्षों का कार्यकाल मिल गया है। अब वह देश में सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड तारो कात्सुरा के नाम था, जो 1901 से 1913 तक तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे।

अब इस सप्ताह के अंत आबे संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ शिखर बैठक के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे।

 

भारत और जापान के संबंध हैं खास

 

गौरतलब है कि बुलेट ट्रेन के लिए जापान भारत को मदद कर रहा है और उसके सहयोग से भारत की पहली बुलेट ट्रेन का सपना साकार होगा। वहीं पिछले साल भारत और जापान ने दोहरे उपयोग वाली टेक्नॉलजी सहित रक्षा उत्पादन में वृद्धि के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई थी।

 

साथ ही, दोनों देशों ने द्विपक्षीय विशेष सामरिक प्रारूप के तहत समग्र सैन्य संपर्क कायम करने के प्रयास तेज करने पर प्रतिबद्धता जतायी थी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad