Advertisement

यूक्रेन की फर्स्ट लेडी ओलेना जेलेंस्का की भावुक पोस्ट, रूसी सैनिकों को लेकर कही ये बात

यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादीमीर जेलेंस्की पत्नी ओलेना जेलेंस्की ने...
यूक्रेन की फर्स्ट लेडी ओलेना जेलेंस्का की भावुक पोस्ट, रूसी सैनिकों को लेकर कही ये बात

यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादीमीर जेलेंस्की पत्नी ओलेना जेलेंस्की ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा है कि रूसी सैनिक यूक्रेन में बच्चों को बेरहमी से निशाना बना रहे हैं। साथ ही उन्होंने दुनियाभर की मीडिया से अपील की है वह रूसी सैनिकों की माताओं को यह तस्वीरें दिखाएं। ओलेना का कहना है कि युद्ध के चलते तमाम बच्चे बेसमेंट में बंद हैं और भूख, प्यास व इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं।

अपनी पोस्ट में ओलेना ने मीडिया से अपील की है कि वह इस भयानक सच को बताएं। वह रूसी माताओं को बताएं कि वहां से आए हमलावर हमारे बच्चों की हत्या कर रहे हैं। इन सैनिकों की माताओं को भी पता होना चाहिए कि आखिर उनके बच्चे यूक्रेन में कर क्या रहे हैं। इन तस्वीरों को रूस की महिलाओं को दिखाया जाए कि उनके पति, भाई, साथी यूक्रेन में बच्चों की जान ले रहे हैं। उन्हें भी यह एहसास होना चाहिए कि हर यूक्रेनी बच्चे की हत्या के लिए वह निजी तौर पर जिम्मेदार हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Olena Zelenska (@olenazelenska_official)

ओलेना ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पोस्ट की है। इसमें उन्होंने यूक्रेन में युद्ध के हालात बयां किए हैं। उन्होंने लिखा है कि रूसी हमलावर यूक्रेन के बच्चों की हत्या कर रहे हैं। वह होश में रहते हुए और निर्दयतापूर्वक ऐसा कर रहे हैं। ओलेना ने 18 महीने की कीरिल का हवाला दिया है जो मैरिपॉल शहर की रहने वाली थी। गोलीबारी में कीरिल के घायल होने के बाद उसके माता-पिता उसे डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन वह भी उसकी जान नहीं बचा सके। ओख्तिर्का शहर की रहने वाली एलिस आठ साल की हो गई होती। लेकिन गोलीबारी के दौरान वह अपने दादाजी के साथ मारी गई। कीव की पोलिना भी हमारी राजधानी गलियों में गोलीबारी की शिकार हो गई। उसकी बहन की हालत बेहद नाजुक है।

ओलेना ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि रूसी सैनिक अब तक 38 बच्चों की जान ले चुके हैं। उन्होंने लिखा है कि यह संख्या और भी बढ़ सकती है क्योंकि हमारे शांतिपूर्ण शहर में गोलीबारी लगातार चल रही है। ओलेना ने रूसी लोगों पर भी तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि जब रूस के लोग यह कहें कि उनके सैनिक आम लोगों को निशाना नहीं बना रहे हैं तो उन्हें यह तस्वीरें दिखाइए। उन्हें इन बच्चों के चेहरे दिखाइए, जिन्हें बड़ा होने का एक मौका तक नहीं दिया गया। आखिर हमारे कितने बच्चों की मौत के बाद रूसी सेना फायरिंग बंद करेगी और ह्यूमैनेटेरियन कॉरिडोर की इजाजत देगी?

ओलेना ने आगे लिखा है कि यूक्रेन के कई शहरों में मानवतावादी कॉरिडोर्स की जरूरत है। सैकड़ों बच्चे बेसमेंट में खाने और इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। बिल्डिंगों से बाहर निकलने वाले परिवारों को रूसी सैनिक निशाना बना रहे हैं। मदद के लिए पहुंचने वाले वॉलंटियर्स पर भी गोलियां चलाने से भी यह सैनिक नहीं हिचकिचा रहे हैं। उन्होंने नाटो से अपील की है कि यूक्रेन के आसमान को कवर किया जाए ताकि हवाई हमले बंद हों और यहां के बच्चों की जान बचाई जा सके। ओलेना ने आखिर में लिखा है कि हमारे बच्चों को बचाइए, कल यह आपके बच्चों को बचाएंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement