Advertisement

ट्विटर में छंटनी पर एलन मस्क ने दी सफाई, कहा- कंपनी को हर दिन हो रहा नुकसान, नहीं था कोई और रास्ता...

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क लगातार कर्मचारियों की छंटनी कर रहे हैं। भारत में कंपनी के लगभग सभी...
ट्विटर में छंटनी पर एलन मस्क ने दी सफाई, कहा- कंपनी को हर दिन हो रहा नुकसान, नहीं था कोई और रास्ता...

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क लगातार कर्मचारियों की छंटनी कर रहे हैं। भारत में कंपनी के लगभग सभी कर्मचारियों को निकाल दिया है, अब उन्होंने कर्मचारियों की छंटनी के बीच एक ट्वीट भी किया है। मस्क ने बचाव करते हुए कहा कि उनके पास कोई और विकल्प नहीं हैं क्योंकि कंपनी को एक दिन में 4 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है।

दरअसल, मस्क ने कर्मचारियों की छंटनी के बीच एक ट्वीट करते हुए कहा कि उनके पास कोई और विकल्प नहीं हैं क्योंकि कंपनी को एक दिन में 4 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है। सभी निकाल दिए गए कर्मचारियों को तीन महीने का पैसा मिलेता, जो कानूनी रूप से 50 प्रतिशत ज्यादा है।

मस्क ने हाल ही में वैरिफाइड अकाउंट/ब्लू टिक के लिए हर महीने 8 डॉलर (करीब 660 रुपये) का शुल्क लगाने की घोषणा की है। इसके लिए मस्क ने तर्क दिया कि कंपनी का रेवेन्यू बढ़ाने और फर्जी वैरिफाइड अकाउंट्स से माइक्रोब्लॉगिंग साइट को बचाने के लिए यह कदम जरूरी है।

दरअसल, 51 वर्षीय मस्क ने कंपनी को लाभदायक बनाने का वादा करते हुए 27 अक्टूबर को ट्विटर पर कब्जा कर लिया था। 4 नवंबर को उनकी कंपनी ने 3,700 कर्मचारियों को सूचित किया कि उन्हें निकाला जा रहा है। यहां तक की कैलिफोर्निया के एंप्लॉयमेंट नोटिस लॉ से बचने के लिए उन्हें बताया गया कि उन्हें जनवरी या फरवरी के आखिर तक भुगतान किया जाएगा।

मस्क ने पिछले हफ्ते ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल के साथ ही मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) और कुछ अन्य शीर्ष अधिकारियों को भी निकाला था। वहीं, ट्विटर ने शुक्रवार को अपने 7,500 कर्मचारियों में से आधे लोगों को बर्खास्त कर दिया क्योंकि नए मालिक एलन मस्क कंपनी में बड़े बदलाव कर रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement