Advertisement

DGCA ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 मई तक प्रतिबंध बढ़ाया, कार्गो उड़ान पहले की तरह जारी रहेगा

विमानन नियामक डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने शुक्रवार को अंतराष्ट्रीय उड़ानों पर...
DGCA ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 मई तक प्रतिबंध बढ़ाया, कार्गो उड़ान पहले की तरह जारी रहेगा

विमानन नियामक डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने शुक्रवार को अंतराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध 31 मई 2021 तक बढ़ा दिया है। यह निर्णय देश में बढ़ रहे कोविड-19 मामलों को देखते हुए लिया गया है। हालांकि, डीजीसीए ने कहा है कि शेड्यूल्ड अंतराष्ट्रीय उड़ानों को चुनिंदा मार्गों पर मामलों के आधार पर अनुमति दी जा सकती है।

बता दें, कोरोना महामारी के कारण 23 मार्च 2020 को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया गया था। 25 मई से घरेलू उड़ानें चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू की गई थीं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध जारी है। हालांकि मई से विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार ने वंदे भारत मिशन के तहत विशेष अभियान शुरू किया था, जो चलाया जा रहा है। इसके साथ ही एयर बबल के तहत भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें चल रही हैं।

भारत ने केन्या, भूटान और फ्रांस सहित लगभग 27 देशों के साथ एयर बबल समझौता किया है। एयर बबल समझौता के तहत दो देशों के बीच विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को उनके क्षेत्र के बीच उनकी एयरलाइंस द्वारा संचालित किया जा सकता है।

डीजीसीए के प्रवक्ता ने ये भी कहा है कि सभी अंतरराष्ट्रीय कार्गो उड़ानों और डीजीसीए की तरफ से अनुमोदित उड़ानों पर ये प्रतिबंध लागू नहीं होगा। कार्गो और अन्य अनुमति प्राप्त उड़ानें पहले की तरह जारी रहेंगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad