Advertisement

दुनिया भर में कोरोना मामले 97 लाख के पार, अब तक 4,91,783 लोग गंवा चुके है जान

कोरोना महामारी दुनिया भर में तेजी से अपने पैर पसारती जा रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया...
दुनिया भर में कोरोना मामले 97 लाख के पार, अब तक 4,91,783 लोग गंवा चुके है जान

कोरोना महामारी दुनिया भर में तेजी से अपने पैर पसारती जा रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना से 97 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या चार लाख 91 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं, 52 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। दुनिया के करीब 66 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ 10 देशों से आए हैं। इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या 62 लाख से अधिक है।

अमेरिका इस वक्त पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का एपिसेंटर बना हुआ है। अमेरिका में 25 लाख से ज्यादा लोग अबतक कोरोना संक्रमित चुके हैं। एक लाख 26 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेकिन अब हर दिन ब्राजील में अमेरिका से ज्यादा केस और मौतें दर्ज की जा रही हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 37,907 मामले सामने आए और 595 लोगों की मौत हुई। वहीं ब्राजील में 40,673 मामले सामने आए और 1,180 लोगों की मौत हुई। ब्राजील के बाद रूस और भारत में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।

देश

केस

मौत

अमेरिका

2,504,588

126,780

ब्राजील

1,233,147

55,054

रूस

613,994

8,605

भारत

491,170

15,308

यूके

3,07,980

43,230

स्पेन

2,94,566

28,330

पेरू

2,68,602

8,761

इटली

2,39,706

34,678

जर्मनी

1,93,785

9,012

चिली

2,59,064

4,903


10 देशों में दो लाख से ज्यादा केस

ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके, भारत, पेरू, चिली, इटली, इरान में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है। इनके अलावा नौ देश ऐसे हैं जहां एक लाख से ज्यादा कोरोना केस हैं। चार देश (अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन, इटली) ऐसे हैं, जहां 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। चीन टॉप-20 संक्रमित देशों की लिस्ट से बाहर हो चुका है। वहीं भारत टॉप-4 देशों में शामिल हो गया है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad