Advertisement

दुनिया भर में कोरोना मामले 1 करोड़ 30 लाख के पार, अब तक 5 लाख 71 हजार की जा चुकी है जान

दुनिया भर में कोरोना वायरस नाम की बीमारी महामारी का रूप ले चुकी है। पूरी दुनिया में 1.30 करोड़ से ज्यादा...
दुनिया भर में कोरोना मामले 1 करोड़ 30 लाख के पार, अब तक 5 लाख 71 हजार की जा चुकी है जान

दुनिया भर में कोरोना वायरस नाम की बीमारी महामारी का रूप ले चुकी है। पूरी दुनिया में 1.30 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनिया में एक करोड़ 30 लाख 36 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि मरने वालों की संख्या पांच लाख 71 हजार के पार पहुंच गई है। हालांकि, 75 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। 48 लाख 82 हजार एक्टिव के हैं यानी कि कोरोना से संक्रमित इन लोगों का इलाज जारी है।

जानें दुनिया में कहां कितने केस और कितनी मौतें

अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर है। यहां अबतक 34 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 37 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं ब्राजील में भी कोरोना का कहर बरकरार है। यहां अमेरिका के बराबर केस और मौतें दर्ज की जा रही हैं। ब्राजील में कुल 18 लाख लोग वायरस से संक्रमित हैं। ब्राजील के बाद भारत और रूस में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।

देश

केस

मौत

अमेरिका

3,413,995

137,782

ब्राजील

1,866,176

72,151

भारत

879,466

23,187

रूस

727,162

11,335

पेरू

326,326

11,870

स्पेन

300,988

28,403

यूके

289,603

44,819

इटली

243,061

34,954

जर्मनी

199,950

9,134

चिली

315,041

6,979


15 देशों में दो लाख से ज्यादा मामले

ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके, इटली, भारत, पेरू, चिली, इटली, ईरान, मैक्सिको, पाकिस्तान, टर्की, साउथ अरब और साउथ अफ्रीका में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है। वहीं, जर्मनी में भी 1 लाख 90 हजार से ज्यादा मामले आए हैं। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा केस के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है, जबकि सबसे ज्यादा मौत की लिस्ट में आठवें नंबर पर है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad