Advertisement

मिस्र में कॉप्टिक मठ की ओर जा रही बस पर अटैक, 7 लोगों की मौत, 14 घायल

मिस्र में कॉप्टिक मठ की ओर जा रही बस पर हमले में कम से कम 7 लोगों की मौत जबकि 14 लोग घायल हो गए। समाचार...
मिस्र में कॉप्टिक मठ की ओर जा रही बस पर अटैक, 7 लोगों की मौत, 14 घायल

मिस्र में कॉप्टिक मठ की ओर जा रही बस पर हमले में कम से कम 7 लोगों की मौत जबकि 14 लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, क्षेत्र के बिशप ने एएफपी को बताया कि  उनकी बस पर एक हथियारबंद शख्स ने हमला कर दिया जिससे कम से कम सात कॉप्टिक ईसाई मारे गए। एक सुरक्षा अधिकारी ने मिनिया के मध्य प्रांत में हमले की पुष्टि की।

बता दें कि मिस्र में इसाइयों को आतंकियों द्वारा निशाना बनाए जाने की घटना अक्सर होते रहती है। पिछले महीने ही मिस्र की एक अदालत ने चर्चों पर श्रृंखलाबद्ध आत्मघाती हमलों को लेकर गुरुवार को 17 लोगों को मौत की सजा सुनाई। खुद को इस्लामिक स्टेट बताने वाले आतंकी संगठन आईएस ने दर्जनों लोगों की जान लेने वाले इन आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी ली थी। न्यायिक और सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि अन्य 19 लोगों को उम्रकैद और 10 को 10-15 साल की कैद की सजा सुनाई गई।

काहिरा, एलेक्जेंड्रिया और टंटा की नाइल डेल्टा सिटी में 2016 और 2017 के दौरान ईसाइयों को निशाना बनाकर आत्मघाती हमले किये गये थे। इन हमलों में 74 लोगों की जान गयी थी। सुन्नी बहुल मिस्र में ईसाई करीब दस फीसदी हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad