Advertisement

अमेरिका की पहल के बाद आर्मीनिया-अजरबैजान के बीच संघर्ष विराम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका के दखल के बाद आर्मीनिया और अजरबैजान की जंग...
अमेरिका की पहल के बाद आर्मीनिया-अजरबैजान के बीच संघर्ष विराम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका के दखल के बाद आर्मीनिया और अजरबैजान की जंग समाप्त हो गई है।

ट्रंप ने ट्वीट किया, 'आर्मीनियाई पीएम निकोलस पशिनान और अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव को बधाई, जो आधी रात को प्रभावी ढंग से संघर्ष विराम का पालन करने के लिए सहमत हुए।

इस तरह अब 29 दिनों से चल रही है आर्मीनिया और अजरबैजान की जंग समाप्त हो गई है। इन दोनों देशों ने 26 अक्टूबर की आधी रात से युद्ध विराम लागू करने पर सहमति जताई। अमेरिका की पहल पर आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच यह संघर्ष विराम हुआ है। इसकी घोषणा स्वयं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करके कहा, 'आर्मीनियाई प्रधानमंत्री निकोलस पशिनान और अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव को बधाई, जो आधी रात को प्रभावी ढंग से संघर्ष विराम का पालन करने के लिए सहमत हुए। इससे कई लोगों की जान बचाई जाएगी।' इससे पहले माइक पोम्पियो ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से बात के बाद संघर्ष विराम का ऐलान किया था।


बता दें कि कि आर्मीनिया और अजरबैजान विश्व के मानचित्र में दो छोटे से देश हैं, मगर इन दोनों के बीच नागोर्नो काराबाख को लेकर करीब एक महीने से ऐसी भीषण जंग चल रही है। दावा किया जा रहा है कि इस युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के लगभग 5 हजार लोग मारे गए हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad