Advertisement

स्पेस वॉक करने वाला पहला इंसान, रूसी एस्ट्रोनाट एलेक्सी लियोनोव का निधन

अंतरिक्ष में 1965 में चहलकदमी (स्पेस वॉक) करने वाले प्रथम व्यक्ति सोवियत रूस कालीन अंतरिक्ष यात्री...
स्पेस वॉक करने वाला पहला इंसान, रूसी एस्ट्रोनाट एलेक्सी लियोनोव का निधन

अंतरिक्ष में 1965 में चहलकदमी (स्पेस वॉक) करने वाले प्रथम व्यक्ति सोवियत रूस कालीन अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव का निधन हो गया। 85 साल के लियोनोव काफी लंबे समय से बीमार थे। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोमोस ने कहा कि उसे अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव के निधन की घोषणा करते हुए दुख हो रहा है। लियोनोव को दो बार देश के शीर्ष सम्मान ‘हीरो ऑफ सोवियत यूनियन’ से सम्मानित किया गया है।

बता दें कि लियोनोव यूरी गगारिन के घनिष्ठ मित्र थे, जो 1961 में बाहरी अंतरिक्ष में कदम रखने वाले पहले मानव थे। चार साल बाद जब लियोनोव वोस्कोड 2 मिशन के दौरान अंतरिक्षयान से बाहर निकले और उन्होंने 12 मिनट नौ सेंकेंड तक अंतरिक्ष में चहलकदमी की तब उन्होंने एक इतिहास रचा था।

धरती पर वापसी के दौरान दुर्घटना

4 साल बाद जब लियोनोव वोस्कोड 2 मिशन के दौरान अंतरिक्षयान से बाहर निकले और उन्होंने 12 मिनट 9 सेकंड तक अंतरिक्ष में चहलकदमी की तब उन्होंने एक इतिहास रचा था। वैसे तो अंतरिक्ष उड़ान और अंतरिक्ष में चहलकदमी सफल रही लेकिन धरती पर उनकी वापसी करीब करीब दुखद घटना में तब्दील हो गई। वह और अन्य अंतरिक्ष यात्री पावेल बेलयायेव दुर्घटना का शिकार होकर साइबेरिया के जंगलों में उतरे थे। लियोनोव की सहायिका नतालिया फिलिमोनोवा ने कहा कि लियोनोव ने लंबी बीमारी के बाद मास्को के बुर्डेंको अस्पताल में अंतिम सांस ली।

एक अन्य अंतरिक्ष यात्री बोरिस वोलीनोव की पत्नी तमारा वोलीनोव ने कहा, ‘यह हम सभी के लिए बड़ी त्रासदी है, वह अनोखे व्यक्ति थे।’ तमारा ने अंतरिक्षयात्रियों के बारे में एक पुस्तक लिखी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement