Advertisement

जर्मनी के दो हुक्का बारों में गोलीबारी, 8 की मौत

जर्मनी के हनाऊ शहर के दो हुक्काबारों में गोलीबारी की घटना हुई है। इस दौरान आठ लोगों की मौत की खबर है।...
जर्मनी के दो हुक्का बारों में गोलीबारी, 8 की मौत

जर्मनी के हनाऊ शहर के दो हुक्काबारों में गोलीबारी की घटना हुई है। इस दौरान आठ लोगों की मौत की खबर है। हमलावर फरार है और पुलिस ने पूरे इलाके को घेर रखा है।

जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने बुधवार रात 10 बजे के करीब शहर के दो अलग-अलग हुक्का बार में लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई जबकि घायलों की संख्या पांच बताई जा रही है।

शिशा बार और केसेल्ताद इलाके में दिया घटना को अंजाम

जर्मनी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किसी अज्ञात हमलावर ने शहर के शिशा बार में गोलियां चलाईं। वहीं हनाऊ के पास केसेल्ताद इलाके में एक दूसरे शिशा पर भी गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि बंदूकधारियों ने स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे गोलियां चलाईं। स्थानीय जर्मन ब्रॉडकास्टर हेसेनशाउ के अनुसार पहली गोलीबारी में तीन लोग मारे गए और दूसरी में पांच लोगों की मौत हो गई।

पूरे इलाके को पुलिस ने घेरा

पुलिस अधिकारी और हेलिकॉप्टरों की सहायता से दोनों इलाकों की सुरक्षा की जा रही है। पुलिस के मुताबिक उन्होंने पूरा इलाका घेर लिया है। मगर हमलावर फिलहाल उनके चंगूल में नहीं आया है।

पहले भी हुई थी इस तरह की घटना

बता दें कि जर्मनी में इस प्रकार की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले जर्मनी के दक्षिण-पश्चिमी शहर रॉट एम सी में भी फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें 6 लोगों की मौत हुई थी। मारे गए लोगों में तीन महिला और तीन पुरुष थे, उनकी उम्र 36 से 69 वर्ष के आस-पास थी, उनका शव एक बिल्डिंग में पाया गया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement