Advertisement

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में आतंकी हमला, दो लोगों की मौत, 15 घायल

फ्रांस पर आतंकी हमले के बाद अब यूरोप के एक और देश में आतंकी हमला हुआ है। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना...
ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में आतंकी हमला, दो लोगों की मौत, 15 घायल

फ्रांस पर आतंकी हमले के बाद अब यूरोप के एक और देश में आतंकी हमला हुआ है। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में सोमवार को हुई गोलीबारी में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। शहर के मेयर माइकल लुडविंग ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल हुए इस हमले में एक घायल महिला की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। वहीं, इस हमले में 15 लोग घायल हुए है।

इससे पहले आई रिपोर्टों में बताया गया कि गोलीबारी में घटनास्थल के पास से गुजर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस बीच ऑस्ट्रिया के गृह मंत्रालय ने कहा है कि हमले में कई लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय ने इस संबंध हालांकि कोई सटीक आंकड़े नहीं दिए हैं।

लुडविंग ने कहा, “इस भयानक अपराध के बाद, एक व्यक्ति की मौत के बाद अब एक महिला की मौत हो गई है। 15 घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल सात लोगों का इलाज चल रहा है। मुझे उम्मीद है कि घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।”

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वियना में कल अज्ञात लोगों के एक समूह ने विशेष तौर पर यहूदी समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर गोलीबारी कर इस हमले को अंजाम दिया। ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने इसे आतंकवादी हमला कहा है। हमले में एक पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हुये हैं। एक हमलावर भी मारा गया है और अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad